सब्सक्राइब करें

Shivling Puja: सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें, भगवान शिव की बरसेगी विशेष कृपा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Sun, 19 Apr 2026 01:46 PM IST
सार

Shivling Par Kya Chadhana Chahiye: शिवलिंग पर कुछ खास चीजें अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही साधक को पूजा का संपूर्ण फल मिलता है।

विज्ञापन
somwar ko shivling par kya chadhana chahiye know mahadev puja niyam in hindi
Shivling Par Kya Chadhana Chahiye - फोटो : अमर उजाला AI

Shivling Par Kya Chadhana Chahiye: हिंदू धर्म में सोमवार का विशेष महत्व होता है, क्योंकि, यह दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर श्रद्धा और नियम के साथ अर्पित की गई वस्तुएं न सिर्फ पूजा को सफल बनाती हैं, बल्कि महादेव की विशेष कृपा पाने के लिए भी सहायक है। इसके प्रभाव से जीवन की कई समस्याओं का अंत, सुख-समृद्धि का वास और अन्य मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शास्त्रों के अनुसार, महादेव की पूजा से साधक को मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं और शिवलिंग पर कुछ चीजें अर्पित करने से पूरे शिव परिवार का आशीर्वाद मिलता है। हालांकि, प्रभु को अर्पित करने की हर वस्तु का अपना अलग महत्व और प्रभाव होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।



April Gochar 2026: अप्रैल खत्म होने से पहले इन राशियों को मिलेगा लाभ, तरक्की के बनेंगे योग
कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय, कार्यों में सफलता के साथ मिलेगी यश और प्रतिष्ठा

Trending Videos
somwar ko shivling par kya chadhana chahiye know mahadev puja niyam in hindi
Shivling Par Kya Chadhana Chahiye - फोटो : adobe

गंगाजल 
सोमवार को शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करना अत्यंत पवित्र माना जाता है। इससे मन और वातावरण दोनों शुद्ध होते हैं। यह उपाय जीवन में शांति लाता है।
Shukra Gochar 2026: शुक्र का गोचर आज, इन 4 राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव
बेलपत्र 
सोमवार के दिन तीन पत्तियों वाला बेलपत्र भगवान शिव को चढ़ाना चाहिए, यह उन्हें सबसे प्रिय होता है। इसे उल्टा चढ़ाना चाहिए। इसके प्रभाव से पापों का नाश होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
somwar ko shivling par kya chadhana chahiye know mahadev puja niyam in hindi
Shivling Par Kya Chadhana Chahiye - फोटो : adobe

धतूरा 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव का प्रिय फल माना जाता है। इसे चढ़ाने से कठिन से कठिन बाधाएं दूर होती हैं।
Ruchak Yoga: मंगल की कृपा से बनेगा रुचक योग, 3 राशियों के लिए धन वर्षा के संकेत
आक का फूल 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आक का फूल विशेष रूप से भोलेनाथ को अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इसे चढ़ाने से अधूरी इच्छाएं भी पूरी होने लगती हैं।

somwar ko shivling par kya chadhana chahiye know mahadev puja niyam in hindi
Shivling Par Kya Chadhana Chahiye - फोटो : adobe

शहद
शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और जीवन में मिठास बनी रहती है। यह उपाय जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी लाता है।

दूध-दही से अभिषेक करें
कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने से मन की अशांति दूर होती है और सुख-समृद्धि के योग बनते हैं। इसके अलावा दही से अभिषेक करने से जीवन में स्थिरता आती है, जबकि घी अर्पित करने से ऊर्जा में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
somwar ko shivling par kya chadhana chahiye know mahadev puja niyam in hindi
Shivling Par Kya Chadhana Chahiye - फोटो : freepik

चंदन लगाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर चंदन का तिलक करने से मन को ठंडक और शांति मिलती है। यह भगवान शिव को प्रसन्न करने का सरल उपाय है।
दशकों बाद बना कालसर्प योग, 11 दिन तक 3 राशियों पर चंद्रमा का प्रभाव
शमी के फूल 
शमी भगवान शिव को प्रिय है। इसे चढ़ाने से शनि दोष भी कम होते हैं। साथ ही माता पार्वती भी प्रसन्न होकर कृपा बरसाती हैं।
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed