सब्सक्राइब करें

Happy Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया आई है, संग खुशियां लाई...अपने करीबियों को दें ये खास शुभकामना संदेश

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sun, 19 Apr 2026 06:12 AM IST
सार

Akshaya Tritiya Ki Shubhkamnayein:  आज यानी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। जानें इस पावन पर्व का महत्व, धार्मिक मान्यताएं और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा का लाभ। साथ ही अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामना संदेश ।

विज्ञापन
Happy Akshaya Tritiya 2026 Best Hindi Wishes Images Quotes and WhatsApp Status
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

Akshaya Tritiya 2026 Wishes: आज यानी 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। हर साल वैशाख शुक्ल मास की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला ये पर्व खुशियों, समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी कार्य “अक्षय” यानी कभी समाप्त न होने वाला फल देता है। यही कारण है कि लोग इस दिन नई खरीदारी, निवेश, दान-पुण्य और मांगलिक कार्यों को विशेष महत्व देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव लेकर आता है। इस पावन अवसर पर आप अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को इन संदेशों के जरिये शुभकामनाएं भेज सकते हैं। 

Trending Videos
Happy Akshaya Tritiya 2026 Best Hindi Wishes Images Quotes and WhatsApp Status
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

सुख समृद्धि का हो वास,
हर घर में आए मधुर सुवास।
अक्षय पुण्य कमाएं सब लोग,
खुशहाली से भर जाए हर संयोग।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Akshaya Tritiya 2026 Best Hindi Wishes Images Quotes and WhatsApp Status
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

सोने जैसी हो चमक आपकी
मां लक्ष्मी की कृपा से हो तरक्की
इस पावन दिन पर सभी कष्ट मिट जाएं
धन-वैभव की देवी जब घर आएं।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
 
Happy Akshaya Tritiya 2026 Best Hindi Wishes Images Quotes and WhatsApp Status
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

अक्षय रहे सुख आपका
अक्षय रहे धन आपका
अक्षय रहे प्रेम आपका
अक्षय रहे स्वास्थ्य आपका
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन
Happy Akshaya Tritiya 2026 Best Hindi Wishes Images Quotes and WhatsApp Status
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

अक्षय तृतीया आई है
संग खुशियां लाई है
सुख समृद्धि पाई है
प्रेम की बहार छाई है 
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed