सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर अवश्य करें इन चीजों का दान, देवी लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 16 Apr 2026 04:49 PM IST
सार

Akshaya Tritiya 2026: इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से देवी प्रसन्न होती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2026 daan list and niyam in hindi
Akshaya Tritiya 2026 - फोटो : अमर उजाला

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया साल का सबसे शुभ दिन है, जिसपर लक्ष्मी पूजन से लेकर खरीदारी का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि, इस पावन अवसर पर श्रद्धा भाव के साथ लक्ष्मी पूजन करने से धन-धान्य में वृद्धि होती हैं। साथ ही घर में देवी का वास बना रहता है। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य करना भी विशेष फलदायी होता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए दान का फल अक्षय होता है, जिसका असर एक लंबे समय तक बना रहता है। कहते हैं कि, अक्षय तृतीया पर जरूरतमंदों को दान देने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि इससे भाग्य भी प्रबल होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, किन चीजों का दान करना लाभकारी हो सकता है।



अक्षय तृतीया 2026 तिथि

  • वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ- 19 अप्रैल, प्रातः 10:50 
  • वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त- 20 अप्रैल, प्रातः  7:28 
  • अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मान्य होगी।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, जीवन में बढ़ सकती है नकारात्मकता

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदने जा रहे हैं वाहन ? जानें 3 खास मुहूर्त

Trending Videos
Akshaya Tritiya 2026 daan list and niyam in hindi
Akshaya Tritiya 2026 - फोटो : adobe
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया पर चावल, गेहूं और चने की दाल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर में अन्न की कभी कमी नहीं रहती और समृद्धि बनी रहती है।
  • आप जल का दान भी कर सकते हैं। इसे सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इससे जीवन में स्थिरता और शांति आती हैं।

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया, जानिए इसका महत्व, पूजा-विधि और दान का फल

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया, यहां जानें क्या खरीदें और किन चीजों से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2026 daan list and niyam in hindi
Akshaya Tritiya 2026 - फोटो : अमर उजाला
  • अक्षय तृतीया पर आप जरूरतमंदों को वस्त्र दान कर सकते हैं। इससे भाग्य का उदय होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
  • अक्षय तृतीया पर पीले रंग की वस्तुएं दान करना लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से जीवन में सौभाग्य बढ़ाता है।


Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इस विधि से करें लक्ष्मी पूजन, धन-दौलत में होगी वृद्धि
Vaishakh Purnima 2026: कब है वैशाख पूर्णिमा ? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

Akshaya Tritiya 2026 daan list and niyam in hindi
Akshaya Tritiya 2026 - फोटो : adobe
  • अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को धन का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलते हैं और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • अक्षय तृतीया पर दूध, चावल, खीर या अन्य सफेद खाद्य पदार्थों का दान करना भी शुभ माना गया है। इससे मानसिक शांति और संतुलन बना रहता है।
 

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा क्यों मानी जाती है फलदायी, जानिए महत्व और पूजा विधि




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed