सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti Goddess Lakshmi will always reside in such homes

Chanakya Niti: ऐसे घरों में हमेशा होगा मां लक्ष्मी का निवास, जहां अपनाई जाती हैं आचार्य चाणक्य की ये नीतियां

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 16 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Chanakya Niti: चाणक्य की नीतियां समस्याओं का सरल समाधान देती हैं और बताती हैं कि किन आदतों को अपनाकर घर में सुख-समृद्धि लाई जा सकती है।

Chanakya Niti Goddess Lakshmi will always reside in such homes
Chanakya Niti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के द्वारा बनाई गई नीतियां आज भी उतनी उपयोगी और प्रभावी मानी जाती है जितने पहले थी। आचार्य चाणक्य की नीतियों को जीवन में अपनाने से सफलता, वृद्धि, मान-सम्मान और नैतिकता आती है। आज के समय में भी आचार्य चाणक्य के द्वारा बनाई गई नीतियां प्रासंगिक है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में आमजन मानस से जुड़ी कई छोटी-छोटी परेशानियों का हल आसानी से मिल जाता है। घर में आर्थिक परेशानियों का कारण घर में होने वाली छोटी-छोटी गलतियां करने से होती है। धन के अभाव में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई उपायों को वर्णन किया है। ऐसे में अगर इन नीतियों का अनुसरण करें तो आर्थिक परेशानियां जल्द ही दूर होती हैं और मां लक्ष्मी घर पर निवास करने लगती हैं।  आचार्य चाणक्य की ऐसी ही एक नीति है। जिसमें लिखा है--
Trending Videos


मूर्खा यत्र न पूज्यन्ते धान्यं यत्र सुसञ्चितम् ।
दम्पत्येः कलहो नाऽस्ति तत्र श्रीः स्वयमागता ।।

अर्थात
जिन घरों में मूर्खों की पूजा नहीं होती, जहां अन्न का आदर नहीं होता, जिस घर में पति-पत्नी में प्यार हो और लड़ाई-झगड़ा नहीं होता हो, ऐसे घर में लक्ष्मी स्वयं आकर निवास करने लगती है.
विज्ञापन
विज्ञापन


 चाणक्य नीति में लक्ष्मी कृपा पाने के आसान उपाय

1. गुणवान लोगों का सम्मान करें
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में गुणवान, योग्य, प्रतिभाशाली और कुशल व्यक्ति का हमेशा मान-सम्मान और आदर करने की बात की है। गुणवान व्यक्तियों के साथ रहने से जीवन में उन्नति के अवसर मिलते हैं, वहीं मूर्ख व्यक्ति के साथ रहने और उनकी बातों को बढ़ावा देने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। 

2. हमेशा भोजन का करें आदर
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में अन्न के महत्व को बढ़ावा देने के लिए उसका सही सम्मान और कद्र करना बताया है। साथ ही अन्न का ऐसे अच्छा प्रबंधन करने पर जोर दिया है जिससे कभी भी इसका अभाव ना हो सके। सुख जीवन के लिए इसका विशेष महत्व होता है। 

3. दांपत्य जीवन में रखें प्रेम
जिन घरों में हमेशा पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और एक दूसरे के प्रति समर्पण रहता है वहीं पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे आर्थिक स्थिति में मजबूत आती है। 

Chanakya Niti: सम्मान और सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें विशेष ध्यान

4- इन जगहों पर होता है मां लक्ष्मी का वास
शास्त्रों में मां लक्ष्मी को चंचला कहा जाता है। जिसके कारण इनका स्वभाव एक स्थान पर रुकना नहीं तोहा। मां लक्ष्मी जब घर में प्रवेश करती हैं तो अपनी इच्छा से नहीं छोड़ती है। ऐसे में व्यक्ति संतोषी होना चाहिए। ऐसे लोगों के घरों में मां लक्ष्मी स्वयं घर परिवार में निवास करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed