सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Akshaya Tritiya 2026 Today Shopping Shubh Muhurat Auspicious Time To Buy Gold And Puja Muhurat

Akshaya Tritiya Gold Shopping Muhurat: आज अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के ये होंगे मुहूर्त, जानिए महत्व

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 19 Apr 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

आज, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है लेकिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण 20 अप्रैल को भी अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की विशेष परंपरा होती है। आइए जानते हैं आज सोना खरीदने का मुहूर्त क्या होगा। 

Akshaya Tritiya 2026 Today Shopping Shubh Muhurat Auspicious Time To Buy Gold And Puja Muhurat
अक्षय तृतीया शुभ खरीदारी का मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Akshaya Tritiya Gold Shopping Muhurat: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस अबूझ महूर्त माना जाता है, जिसका मतलब आज के दिन बिना विशेष मुहूर्त निकाले कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य किया जा सकता है।। इस वर्ष  अक्षय तृतीया दो दिन यानि 19 और 20 अप्रैल है। अक्षय तृयीया पर सोना खरीदने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है अक्षय तृतीया तिथि पर किए गए धार्मिक कार्य जैसे पूजा-पाठ और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया पर शुभ खरीदारी और शुभ मांगलिक कार्य करने से इसके शुभ प्रभाव का क्षय कभी नहीं होता है। अक्षय तृतीया तिथि पर भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम अवतरित हुए थे,जिन्हें चिरंजीवी यानी अक्षय माना गया है। 

Trending Videos


अक्षय तृतीया तिथि 2026
इस बार अक्षय तृतीया तिथियों में घट-बढ की वजह से 19 और 20 अप्रैल दो दिन है। पंचांग के अनुसार 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक द्वितीया तिथि रहेगी फिर इसके बाद से वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। कुछ ज्योतिषाचार्यो के अनुसार 20 अप्रैल को उदया तिथि के आधार अक्षय तृतीया मनाना ज्यादा शुभ रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा
अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ तिथि माना गया है। अक्षय तृतीया पर किया गया शुभ काम और शुभ खरीदारी करने से इसमें कभी क्षय नहीं होता है। वहीं शास्त्रों में अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना गया है। शास्त्रों में सोने को सबसे पवित्र और अक्षय धातु माना गया है।  सोना देवी-देवताओं का धातु होता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से इसमें लंबे समय तक वृद्धि देखने को मिलती है। वहीं एक दूसरी धार्मिक मान्यता है जिसमें महाभारत की कथा है। अक्षय तृतीया पर भगवान सूर्यदेन ने युधिष्ठर को अक्षय पात्र दिया था, जिसमें पकाया गया भोजन कभी भी खत्म नहीं होता है। इसी वजह से अक्षय तृतीया पर सोना के अलावा बर्तन भी खरीदने की परंपरा है। 

अक्षय तृतीया सोना खरीदने और निवेश करने का मुहूर्त 
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के दो शुभ मुहूर्त है। पहला मुहूर्त सुबह 09 बजकर 05 मिनट से लेकर 10 बजकर 42 मिनट तक। वहीं दूसरा मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 34 मिनट से शाम 6 बजकर 49 मिनट तक। 

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर अवश्य करें इन चीजों का दान, देवी लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें ये दान, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और वैभव

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बन रहा खास योग, जानें क्यों है ये दिन इतना खास

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इस विधि से करें लक्ष्मी पूजन, धन-दौलत में होगी वृद्धि


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed