{"_id":"69df61e1a7b9dee687038412","slug":"jupiter-moon-conjuction-in-mithun-rashi-and-make-gajkesari-rajyog-these-zodiac-sign-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु-चंद्रमा युति से इन तीन राशि वालों के जीवन में दिख सकता है सकारात्मक बदलाव","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
गुरु-चंद्रमा युति से इन तीन राशि वालों के जीवन में दिख सकता है सकारात्मक बदलाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा और गुरु किसी एक राशि में युति करते हैं गजकेसरी योग का निर्माण होता है। यह राजयोग 21 अप्रैल को बनेगा।
gajkesari rajyog 2026
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में सबसे तेज गति से चंद्रमा चलते हैं, जो हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्रमा मन के कारक होते हैं। इसके अलावा यह माता, भावनाओं और मानसिक शांति के भी कारक ग्रह होते हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर होता है। चंद्रमा इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और 21 अपैल को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में पहले से ही भाग्य का कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। गजकेसरी राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा संकेत हैं। गुरु-चंद्रमा की युति आपके दशम भाव में बन रही है। ऐसे में करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नई नौकरी के मिलने के योग हैं। व्यापार के लिहाज से आने वाला दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से बहुत ही लाभकारी संकेत हैं। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इस दौरान आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आर्थिक स्थिति में धन का संचय हो सकता है। आपके काम की सराहना होगी और उच्च आधिकारियों संग बेहतर सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट हासिल हो सकता है।
मिथुन राशि के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक प्रभाव मिल सकता है। आपके मानसिक तनाव में कमी आ सकती है। इस दौरान छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ हासिल हो सकता है।
Trending Videos
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा संकेत हैं। गुरु-चंद्रमा की युति आपके दशम भाव में बन रही है। ऐसे में करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नई नौकरी के मिलने के योग हैं। व्यापार के लिहाज से आने वाला दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, पितरों की बरसेगी कृपा और दोष होंगे दूर
वृषभ राशिवृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से बहुत ही लाभकारी संकेत हैं। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इस दौरान आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आर्थिक स्थिति में धन का संचय हो सकता है। आपके काम की सराहना होगी और उच्च आधिकारियों संग बेहतर सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट हासिल हो सकता है।
Budh Gochar 2026: बुध गोचर से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में मिलेगा विशेष लाभ
मिथुन राशिमिथुन राशि के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक प्रभाव मिल सकता है। आपके मानसिक तनाव में कमी आ सकती है। इस दौरान छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ हासिल हो सकता है।

कमेंट
कमेंट X