सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सपने सच भी होते हैं और झूठे भी, जानिए क्या है सपनों के संसार का रहस्य

खुला पन्ना डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
are your dreams really mean something
dream
कभी-कभी जिज्ञासु मन पूछ बैठता है कि क्या वाकई सपनों में भविष्य की घटनाओं का संकेत मिलता है या फिर सपनों का वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं होता। सपनों के संसार को समझने के लिए मानव मन के विज्ञान को जानना आवश्यक है। स्वप्न विज्ञान का प्रमुख आधार है, मानव मन। निद्रावस्था में शरीर के शिथिल हो जाने पर भी मानव मन-मस्तिष्क सक्रिय रहता है। मन के अंदर कई परतों का समावेश है, जिसमें चेतन मन, अवचेतन मन और अर्द्धचेतन मन का प्रमुख योगदान है। 
Trending Videos
are your dreams really mean something
dream
वैज्ञानिकों के अनुसार, मस्तिष्क को दिनभर में घटनाक्रम के रूप में अनेक संकेत प्राप्त होते हैं। व्यक्ति, वस्तु या परिस्थिति द्वारा प्राप्त होने वाले इन  अनुभवों का प्रभाव मन मस्तिष्क पर पड़ता है। फलस्वरूप हम बहुत-सी कल्पनाएं करते हैं। सोच-विचार करते हैं और योजनाएं बनाते हैं। हमारे द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं पूर्ण नहीं हो सकती हैं। इसलिए हमारी अतृप्त इच्छाएं स्मृति पटल पर गहरे रूप में अंकित हो जाती हैं, जो सुप्त अवस्था में स्वप्नों के माध्यम से जागृत हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
are your dreams really mean something
dream
सामाजिक परिवेश में हम जिन भावनाओं को खुलकर अभिव्यक्त नहीं कर पाते, वहीं भावनाएं हमारे चेतन मन से अवचेतन मन में जाकर दर्ज हो जाती हैं। रात्रि में जब शरीर आराम कर रहा होता है, तब यह स्वप्न रूप में प्रकट होती हैं। अवचेतन मन का निद्रावस्था में विचरण ही स्वप्नों का मूल कारण है। निद्रावस्था में चेतन मन कार्य नहीं करता, क्योंकि वह शरीर के सो जाने पर सो जाता है। किन्तु अवचेतन मन उस दशा में भी उसके आसपास रहता है और पूर्ण रूप से जागृत अवस्था में होता है। 
are your dreams really mean something
dream
जागृत अवस्था में हम अनेक कल्पनाएं करते हैं, अनेक बातों पर विचार करते हैं और अनेक दृश्य देखते हैं। चेतन मन तो इन सब बातों को भूल जाता है किन्तु अवेचतन मन उस सब बातों, कल्पनाओं एवं दृश्यों  से जुड़ा रहता है। अवचेतन मन के साथ जुड़ी वही बातें, वही कल्पनाएं और वही दृश्य हमें निद्रावस्था में स्वप्न में दिखाई देते हैं। स्वप्न में किसी भी व्यक्ति, वस्तु अथवा परिस्थिति का प्रतिबिम्ब हमेशा यथावत एवं स्पष्ट नहीं होता है। अतः संकेतों की भाषा अथवा स्वप्न रहस्यों को सुलझाने के लिए पंडित/ज्योतिषी की आवश्यकता  पड़ती है। 
विज्ञापन
are your dreams really mean something
dream
सपने तीन स्तर पर काम करते हैं। एक वे जो मानसिक अवस्था और प्रवृत्तियों का संकेत देते हैं। दूसरे वे जो परा-भावनाओं के प्रतीक होते हैं और समस्याओं को सुलझाने में मदद करते हैं। तीसरे वे जो आध्यात्मिक चेतना के शिखर तक का मार्ग दिखा सकते हैं। अधिकांश स्वप्न केवल स्वप्न मात्र ही रह जाते हैं। इनका हमारी दिनचर्या पर कोई असर नहीं होता, जबकि कुछ स्वप्न हमारे जीवन पर साक्षात प्रभाव डालते हैं और स्वप्न में देखीसामाजिक परिवेश में हम जिन भावनाओं को खुलकर अभिव्यक्त नहीं कर पाते, वहीं भावनाएं हमारे चेतन मन से अवचेतन मन में जाकर दर्ज हो जाती हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed