New Year Astrological Remedies for Women: नए वर्ष की शुरुआत हर किसी के लिए खास होती है। मान्यता है कि साल का पहला दिन जैसी होता है पूरे वर्ष उसका असर रहता है, इसलिए यह जरूरी है कि नए साल की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और भावनाओं के साथ की जाए। खास तौर पर यदि घर की महिलाएं नए साल के पहले दिन कुछ शुभ और धार्मिक कार्य करती हैं, तो इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा सालभर प्राप्त होती है।
New Year 2026: नए साल पर महिलाएं जरुर करें ये खास काम, पूरे साल बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा
New Year 2026: माना जाता है यदि घर की महिलाएं नए साल के पहले दिन कुछ शुभ और धार्मिक कार्य करती हैं, तो इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा सालभर प्राप्त होती है। आइए जानते हैं साल के पहले दिन कौन से काम जरूर करने चाहिएं...
तुलसी पूजन
नए साल के पहले दिन तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व बताया गया है। सुबह तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और उसमें लाल रंग का कलावा बांधें। शाम के समय तुलसी वृंदावन के पास दीप जलाकर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन, वैभव व खुशहाली का वास बना रहता है।
Daan Ke Niyam: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी दान में न दें ये चीजें, जीवन में आने लगती हैं रुकावटें
बड़ों का आशीर्वाद
साल के पहले दिन देवी-देवताओं की पूजा के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना बेहद जरूरी माना जाता है। घर के सभी वरिष्ठ सदस्यों के चरण स्पर्श करें और मन में यह संकल्प लें कि पूरे वर्ष उनका सम्मान करेंगे और उनकी जरूरतों का ध्यान रखेंगे। कहा जाता है कि जहां बुजुर्ग प्रसन्न रहते हैं, वहां सुख-समृद्धि अपने आप चली आती है।
New Year Mantras: नए साल पर इन मंत्रों के जाप से करें शुभारंभ, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
मीठे से करें साल की शुरुआत
नए साल के पहले दिन रसोई में कुछ मीठा जरूर बनाएं। सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं और उसके बाद उस प्रसाद को कन्याओं में बांटें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा महिलाओं को इस दिन गाय को ताजी रोटी खिलानी चाहिए और जरूरतमंदों को अन्न, धन, वस्त्र या कंबल का दान करना चाहिए। दान-पुण्य से पूरे वर्ष आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिलती है।
Hindu Nav Varsh: 2026 में कब शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें सही तिथि और इसका महत्व
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।