सब्सक्राइब करें

Daan Ke Niyam: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी दान में न दें ये चीजें, जीवन में आने लगती हैं रुकावटें

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 22 Dec 2025 02:28 PM IST
सार

Raat Ko Kya Nahi Dena Chahiye: शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद यानी रात्रि के समय कुछ विशेष वस्तुओं का दान या लेन-देन करने से शुभ फल के बजाय अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये कौन सी वस्तुएं हैं।

विज्ञापन
Daan Ke Niyam Things Not To Donate After Sunset Sham Ko Kya Daan Nahi Karna Chahiye
शाम के समय दान न करें ये चीजें - फोटो : Amar Ujala

Sham Ko Kya Daan Nahi Karna Chahiye: हिंदू मान्यताओं में दान को अत्यंत शुभ और पुण्यकारी माना गया है, जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, बल्कि सुख-समृद्धि और मानसिक शांति भी प्रदान करता है। हालांकि, दान करने में समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद यानी रात्रि के समय कुछ विशेष वस्तुओं का दान या लेन-देन करने से शुभ फल के बजाय अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। मान्यता है कि संध्या काल में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और इस समय गलत वस्तुओं का दान करने से घर की बरकत कम हो सकती है और नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं। साथ ही आर्थिक संकट पैदा होने लगता है। ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि रात के समय कुछ चीजों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर होता है। आइए जानते हैं किन वस्तुओं का दान सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए।



New Year Mantras: नए साल पर इन मंत्रों के जाप से करें शुभारंभ, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Trending Videos
Daan Ke Niyam Things Not To Donate After Sunset Sham Ko Kya Daan Nahi Karna Chahiye
धन और आभूषण - फोटो : AdobeStock

धन और आभूषण
सूर्य ढलने के बाद किसी को धन उधार देना या दान करना शुभ नहीं माना जाता। यह समय धन की देवी लक्ष्मी से जुड़ा होता है और इस दौरान पैसे का बाहर जाना आर्थिक अस्थिरता का कारण बन सकता है। इससे अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और आय में कमी आने लगती है। इसी प्रकार आभूषणों का दान या शाम के समय उन्हें मरम्मत के लिए देना भी उचित नहीं माना गया है। धन से जुड़े सभी कार्य दिन में ही करने चाहिए।

Hindu Nav Varsh: 2026 में कब शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें सही तिथि और इसका महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
Daan Ke Niyam Things Not To Donate After Sunset Sham Ko Kya Daan Nahi Karna Chahiye
दूध और दही - फोटो : Adobe stock

दूध और दही
दूध को चंद्रमा से जोड़ा जाता है, जो मन की शांति और पारिवारिक सुख का प्रतीक है। रात में दूध का दान करने से चंद्रमा का प्रभाव कमजोर पड़ सकता है, जिससे घर में तनाव और आर्थिक नुकसान की स्थिति बनती है। वहीं दही शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं का कारक है। सूर्यास्त के बाद दही का दान करने से दांपत्य और घरेलू सुख पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इन दोनों वस्तुओं को दिन के समय दान करना अधिक शुभ फल देता है।

Daan Ke Niyam Things Not To Donate After Sunset Sham Ko Kya Daan Nahi Karna Chahiye
नमक - फोटो : Adobestock

नमक
वास्तु शास्त्र में नमक को नकारात्मक ऊर्जा को सोखने वाला तत्व माना गया है और इसका संबंध राहु-केतु से बताया जाता है। रात में नमक का दान या किसी को देना घर में नकारात्मकता बढ़ा सकता है, जिससे पारिवारिक विवाद और आर्थिक रुकावटें उत्पन्न होती हैं।

हल्दी
हल्दी गुरु ग्रह से संबंधित मानी जाती है, जो ज्ञान, समृद्धि और सम्मान का प्रतीक है। शाम या रात के समय हल्दी का दान करने से गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है, जिससे व्यक्ति के मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। खासकर गुरुवार के दिन इस नियम का पालन करना बेहद जरूरी माना गया है। 

विज्ञापन
Daan Ke Niyam Things Not To Donate After Sunset Sham Ko Kya Daan Nahi Karna Chahiye
लहसुन और प्याज - फोटो : Freepik.com

लहसुन और प्याज
लहसुन और प्याज को तामसिक प्रवृत्ति का भोजन माना गया है और इन्हें केतु ग्रह से जोड़ा जाता है। सूर्यास्त के बाद इनका दान या लेन-देन करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे कामों में बाधाएं आती हैं और आर्थिक परेशानियां शुरू हो सकती हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed