Holi 2026 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार 02 फरवरी से फाल्गुन माह का आरंभ होगा। यह महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है रंगों का त्योहार होली, जिसका लोग पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली को बुराई पर अच्छाई की विजय और ऋतु परिवर्तन, यानी वसंत के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर लोग रंग-गुलाल से एक-दूसरे को सराबोर करते हैं, गिले-शिकवे भूलकर गले मिलते हैं और घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन और होली 2026 की तारीख और शुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं।
Holi 2026:साल 2026 कब है होली? जानें होलिका दहन की सही तिथि और शुभ समय
Holi 2026: साल 2026 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सभी लोगों के मन में आने वाले समय को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में होलिका दहन और होली की तारीख और शुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं।
होलिका दहन 2026 तिथि और शुभ समय
वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 में होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस समय विधि-विधान से होलिका दहन करना शुभ फलदायी माना जाता है।
होली 2026 की तारीख
पंचांग के अनुसार 2026 में रंगों का पर्व होली 04 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में लोग हर्षोल्लास और उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व का आनंद लेंगे।
होलिका दहन और होली पर जरूर करें ये कार्य
होली का पर्व प्रह्लाद और भगवान नरसिंह से जुड़ी कथा से संबंधित है। इस कारण होलिका दहन के दिन भगवान नरसिंह और होलिका माता की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
इस दिन दान-पुण्य करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजा के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और समृद्धि के मार्ग खुलते हैं।
नजर दोष दूर करने का उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
यदि आप नजर दोष से परेशान हैं, तो होलिका दहन की राख से जुड़ा उपाय लाभकारी माना जाता है। होलिका दहन की राख को प्रभावित व्यक्ति के सिर से सात बार उतारें और फिर उसे किसी चौराहे पर छोड़ दें। धार्मिक विश्वास है कि इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।