सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bhaum Pradosh vrat 2021: इस दिन है कार्तिक का दूसरा प्रदोष, इन उपायों को करने से मिलेगी कर्ज से मुक्ति

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
bhaum pradosh vrat 2021 date in November Do these measures to get rid of debt on day of Pradosh vrat
pradosh vrat

प्रत्येक माह में दोनों माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन प्रदोष काल में पूजन का विधान होने के कारण यह प्रदोष व्रत कहलाता है। इस बार प्रदोष व्रत 16 नवंबर 2021 को पड़ रहा है। इस दिन मंगलवार होने के कारण यह भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है लेकिन वार के अनुसार भी इसके फल की प्राप्ति होती है। भौम प्रदोष व्रत करने पर शिव जी के साथ हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है व आपका मंगल मजबूत होता है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं और बहुत प्रयास करने पर भी कर्ज से मुक्ति प्राप्त नहीं हो रही है तो भौम प्रदोष के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। मान्यता है कि कर्ज से मुक्ति के लिए ये उपाय बेहद कारगर हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।

Trending Videos
bhaum pradosh vrat 2021 date in November Do these measures to get rid of debt on day of Pradosh vrat
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रदोष व्रत शिव जी को समर्पित होता है और यदि यह भौम प्रदोष हो तो कर्ज मुक्ति के उपाय करने के लिए भी उत्तम दिन माना जाता है। प्रदोष पूजन करते समय शिव जी का शहद से अभिषेक करना चाहिए और कर्ज मुक्ति के लिए इस मंत्र का कम से कम एक माला या का यथाशक्ति जप करना चाहिए।

 "ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नमः शिवाय"

मंत्र जाप पूरा होने के बाद कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करनी चाहिए। इसके अलावा मान्यता है कि प्रत्येक सोमवार या नियमित रूप से इस मंत्र का जप किया जाए तो जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhaum pradosh vrat 2021 date in November Do these measures to get rid of debt on day of Pradosh vrat
कर्ज मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : hanuman

यदि आप कर्ज से मुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो भौम प्रदोष व्रत पूजन करने के साथ ही इस दिन आपको हनुमान जी की आराधना भी करनी चाहिए। कर्ज मुक्ति के लिए इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। चालीसा पूर्ण होने के बाद हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

 

bhaum pradosh vrat 2021 date in November Do these measures to get rid of debt on day of Pradosh vrat
ऋण मुक्ति के लिए मंगल देव के नामों का पाठ करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रदोष व्रत के दिन मंगलवार होता है, ऐसे में ज्योतिष दृष्टि से भी इसका महत्व माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन मंगलदेव के के 21 या 108 नामों का यथाशक्ति पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि इससे जल्दी ही कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed