सब्सक्राइब करें

Devshayani Ekadashi 2022: देवशयनी एकादशी आज, जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूर्ण फल

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Jul 2022 09:37 AM IST
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2022 Vrat Niyam Follow These Rules Of Fasting To Fulfill Wishes In Hindi
देवशयनी एकादशी पर जरूर करें इन नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला

Devshayani Ekadashi 2022:  आज ( 10 जुलाई 2022) देवशयनी एकादशी है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व होता है। देवशयनी एकादशी पर सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। भगवान विष्णु चार माह तक क्षीर सागर में आराम करते हैं। इन चार माह को चातुर्मास कहा जाता है। हिंदू धर्म में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का खास महत्व माना गया है। इसे देवशयनी एकादशी या हरिशयनी एकादशी कहते हैं। देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, जिसके बाद से चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है। इसके बाद इस तारीख से चार माह के लिए मांगलिक कार्यक्रम बंद हो जाते हैं। ऐसे में देवशयनी एकादशी के अवसर पर लोग विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। देवशयनी एकादशी का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना गया है। इस दिन किए गए पूजन व दान-पुण्य से अक्षय पुण्य की प्रप्ति होती है। देवशयनी एकादशी व्रत को करने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना अति आवश्यक है। इन नियमों का पालन करके व्रत का पूर्ण फल पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में....  

Trending Videos
Devshayani Ekadashi 2022 Vrat Niyam Follow These Rules Of Fasting To Fulfill Wishes In Hindi
देवशयनी एकादशी पर जरूर करें इन नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला
देवशयनी एकादशी व्रत के नियम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी व्रत करने वाले व्यक्ति को दशमी के दिन यानी 09 जुलाई के दिन से तामसिक भोजन और विचारों का सेवन बंद कर देना चाहिए। तामसिक खाद्य पदार्थों में मांस, लहसुन, प्याज के अलावा शराब, सिगरेट, तंबाकू आदि भी शामिल है। व्रत वाले दिन इनका सेवन न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2022 Vrat Niyam Follow These Rules Of Fasting To Fulfill Wishes In Hindi
देवशयनी एकादशी पर जरूर करें इन नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला

शुभ फल की प्राप्ति के लिए घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करके व्रत का पूजन करें। मान्यता है कि इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है। 

Devshayani Ekadashi 2022 Vrat Niyam Follow These Rules Of Fasting To Fulfill Wishes In Hindi
देवशयनी एकादशी पर जरूर करें इन नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला

हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान विष्णु का प्रिय रंग पीला है। ऐसे में एकादशी व्रत वाले दिन संभव हो, तो आप पीले रंग के कपड़े पहनें। साथ ही देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा में पंचामृत, तुलसी का पत्ता, पीले फूल, केसर, हल्दी का विशेष उपयोग करना चाहिए। 

विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2022 Vrat Niyam Follow These Rules Of Fasting To Fulfill Wishes In Hindi
देवशयनी एकादशी पर जरूर करें इन नियमों का पालन - फोटो : iStock

मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी व्रत लोग अपने पापों से मुक्ति के लिए करते हैं। ऐसे में इस दिन आपको दूसरों के प्रति घृणा, क्रोध, गलत विचार, बुरे कर्मों से दूर रहना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed