Astro Tips: अक्सर जब हम सड़क पर चलते हैं, तो हमारी नजर रास्ते में पड़ी कई तरह की चीजों पर जाती हैं। इस दौरान कुछ लोग उन्हें अनदेखा कर आगे बढ़ जाते हैं, जबकि कुछ उत्सुक होकर उसे उठा लेते हैं। लेकिन हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सड़क पर पड़ी कुछ वस्तुओं को उठाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि, इन चीजों पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हो सकता है। इन्हें घर लाने या उठाने से व्यक्ति के जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं। यही नहीं यह वस्तुएं मानसिक तनाव और शुभ कार्यों में बाधाएं बन सकती हैं। इसलिए ऐसी वस्तुओं को देखकर उन्हें हाथ लगाने से बचना चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Astro Tips: सड़क पर पड़ी इन चीजों को हाथ लगाना माना जाता है अशुभ, बढ़ सकती हैं जीवन की दिक्कतें
Astro Tips: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सड़क पर पड़ी इन वस्तुओं को उठाने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं। साथ ही मानसिक तनाव, बाधाएं और अचानक परेशानियां बढ़ने की भी आशंका मानी जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताबीज और धागा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सड़क पर पड़ा ताबीज, काला धागा या कोई भी पूजा का समान कभी नहीं उठाना चाहिए। माना जाता है कि, इन्हें उठाकर रखने से जीवन में नकारात्मकता और अनचाही परेशानियां बढ़ सकती हैं।
Chaturmas 2026: 25 जुलाई से लगेगा चातुर्मास, जानें फिर कब निकलेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त
नींबू-मिर्च
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सड़क पर पड़े नींबू-मिर्च को भूल से भी न उठाएं। इसके अलावा इसपर पैर भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि, इसके संपर्क में आने से सेहत, घर में कलह और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है।
Aashadh Purnima 2026: आषाढ़ पूर्णिमा पर करें इन 5 में से किसी एक चीज का दान, दूर होंगी परेशानियां
सड़क पर पड़े पैसे
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सड़क पर पड़े पैसे भी नहीं उठाने चाहिए। माना जाता है कि, अक्सर मुश्किलों के दोष निवारण के लिए कुछ लोग सिक्के या नोट रास्ते में छोड़ देते हैं। ऐसे में इन पैसों को उठाने से उन परेशानियों का प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है और जीवन में अनचाही दिक्कतों के आने की भी मान्यता है।
Sawan Vrat: सावन में पूरे महीने का व्रत रखना चाहते हैं, तो जान लें निमय, सावधानियां और खानपान टिप्स
पुराने कपड़े
सड़क पर पड़े पुराने कपड़े, रुमाल या अन्य वस्त्र भी नहीं उठाने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसे कपड़े उटाकर घर साने से बरकत पर असर पड़ सकता है। साथ ही घर में कलह की स्थितियां बन सकती हैं।