फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guruwar Daan : गुरुवार को इन 3 चीजों का दान चमका सकता है भाग्य, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

Thu, 16 Jul 2026 06:56 AM IST
मेघा कुमारी शैली प्रकाश
शैली प्रकाश Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 16 Jul 2026 06:56 AM IST
सार

Guruwar ko Kya Daan Karna Chahiye: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है।

विज्ञापन
Donate These Things On Thursday To Get Lord Vishnu Blessings
Guruwar ko Kya Daan Karna Chahiye - फोटो : अमर उजाला

Guruwar ko Kya Daan Karna Chahiye: गुरुवार के दिन दान-पुण्य से जुड़े कार्य करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, विवाह और धन का कारक माना जाता है। इसलिए गुरुवार के दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से करियर और भाग्य में सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है। खासतौर पर इस दिन इन 3 चीजों का दान करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। आइए जानते हैं, वे कौन-सी 3 चीजें हैं।


Hartalika Teej 2026: इस साल कब रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा का रहस्य, जानें क्यों खींचे जाते हैं रथ और क्या है इसका महत्व

Donate These Things On Thursday To Get Lord Vishnu Blessings
Guruwar ko Kya Daan Karna Chahiye - फोटो : adobe stock

पीले रंग की वस्तुओं का दान करें
गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। आप चाहें, तो हल्दी, पीले वस्त्र, केले और पीली मिठाई का भी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि, ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति का भाग्य मजबूत होता है। साथ ही विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं। ऐसे में गुरुवार की शाम को इन चीजों का दान लाभकारी हो सकता है।
Astro Tips: कहीं आप भी तो नहीं उठा लेते सड़क पर पड़ी ये चीजें? हो सकता है बड़ा नुकसान
Pitru Paksha 2026: इस साल कब शुरू होंगे श्राद्ध ? जानें डेट, तिथियां और महत्व

Donate These Things On Thursday To Get Lord Vishnu Blessings
Guruwar ko Kya Daan Karna Chahiye - फोटो : adobe stock

धार्मिक पुस्तकों का दान करें
गुरुवार के दिन धार्मिक या आध्यात्मिक पुस्तकों का दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है।  ऐसा करने से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बढ़ती है और करियर में भी सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं।
Guru Purnima 2026: 28 या 29 जुलाई, कब रखा जाएगा गुरु पूर्णिमा का व्रत? जानें सही तारीख और महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
Donate These Things On Thursday To Get Lord Vishnu Blessings
Guruwar ko Kya Daan Karna Chahiye - फोटो : Adobe stock

चने की दाल और गुड़ का दान करें
गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ का दान करना भी बेहद शुभ फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। इसके प्रभाव से करियर में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। इसलिए गुरुवार की दोपहर को आप इन चीजों का दान कर सकते हैं।
Mandir Jaane Ka Samay: कब जाना चाहिए मंदिर? जानिए सही समय, नियम और मान्यताएं

विज्ञापन
Donate These Things On Thursday To Get Lord Vishnu Blessings
Guruwar ko Kya Daan Karna Chahiye - फोटो : adobe
श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 
  • दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। 
  • धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
  • शांताकारम भुजङ्गशयनम पद्मनाभं सुरेशम। 
  • विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम। 
  • लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म। 
  • वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम। 
  • ॐ नमोः नारायणाय नमः। 
  • ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः। 

बीजमंत्र 
ॐ बृं बृहस्पतये नम:। 
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:। 
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:। 
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:। 
ॐ गुं गुरवे नम:। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed