Falgun Maas 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार, 2 फरवरी 2026 से फाल्गुन (फागुन) महीने की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू कैलेंडर में फाल्गुन को साल का अंतिम महीना है। यह महीना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परिवर्तन, शुद्धि, संयम और नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह महीना बेहद शुभ माना जाता है। फाल्गुन को आनंद और उत्सव का महीना कहा गया है। इस दौरान कई बड़े पर्व और धार्मिक आयोजन होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं।
Falgun Month 2026: आज से शुरू हिंदू कैलेंडर का आखिरी माह, जानें इसका महत्व और नियम
Falgun Maas significance: 2 फरवरी 2026 से फाल्गुन महीने की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू कैलेंडर में फाल्गुन को साल का अंतिम महीना है। इस दौरान कई बड़े पर्व और धार्मिक आयोजन होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस माह का महत्व...
शिव और श्रीकृष्ण को समर्पित है फाल्गुन
हिंदू धर्म में हर माह किसी न किसी देवी-देवता से जुड़ा होता है। फाल्गुन का महीना विशेष रूप से भगवान शिव और श्रीकृष्ण की उपासना के लिए जाना जाता है।
- महाशिवरात्रि इसी महीने आती है, जो शिव भक्ति का सबसे बड़ा पर्व है।
- फाल्गुन माह श्रीकृष्ण और राधारानी की लीलाओं से भी जुड़ा है।
- वृंदावन, बरसाना और मथुरा में इस महीने फाग गीत, होली उत्सव और धार्मिक आयोजन होते हैं।
फाल्गुन माह में क्या करना चाहिए
- दान- फाल्गुन महीने में अन्न, वस्त्र, रंग और जरूरत की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे ग्रह दोष दूर होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
- सेवा भाव- गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। ब्राह्मणों और साधु-संतों की सेवा करें। सेवा करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- नियमित पूजा-पाठ- रोज शिवलिंग का जल या दूध से अभिषेक करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। श्रीकृष्ण की पूजा और नाम स्मरण करें।
- सात्विक जीवनशैली- मांसाहार और नशे से दूरी बनाएं। नियमित स्नान, ध्यान और योग करें। संयम और शुद्ध आहार से आध्यात्मिक उन्नति होती है।
Shivling: ग्रह कलेश, चंद्र दोष, खराब स्वास्थ्य से छुटकारा पाने के लिए करें शिवलिंग से जुड़ा ये सरल उपाय
Kesar Upay: केसर के ये तीन उपाय सोए हुए भाग्य को करेंगे जागृत, मिलेगा मेहनत का फल
फाल्गुन माह का महत्व
फाल्गुन सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सकारात्मक बदलाव का महीना है। इस दौरान किए गए अच्छे कर्म जीवन में सुख, शांति और संतुलन लाते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
