फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Guru Purnima 2026: Know the significance in hindi guru ka mahatva

गुरु पूर्णिमा 2026: जानिए इस दिन क्या करें और क्यों है खास

सार

Guru Purnima 2026: 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा है। ऐसे में आइए जाने हैं गुरु और गुरु पूर्णिमा का महत्व क्या है। साथ ही जानेंगे इस दिन क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
Guru Purnima 2026: Know the significance in hindi guru ka mahatva
गुरु पूर्णिमा का महत्व - फोटो : AI

विस्तार

''गुरु ही जीवन के अस्तित्व को स्थिरता दे सकता है।''

विज्ञापन


यह एक वैदिक, अति प्राचीन सनातनी जीवन-मरण के प्रबन्धन का मुख्य आधार है, जो गुरु के द्वारा संचालित है, अर्थात् गुरु ही जीवन चक्र के प्रत्येक बिंदु का धुरी है। गुरु मानव जीवन और सभ्य समाज का निर्माण करता है और जीवन को प्रारब्ध के बंधन से मुक्त कर मोक्ष की ओर ले जाता है तथा आपके मन की गति को निर्धारित करता है।

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026, दिन बुधवार और सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में मनाया जायेगा, चूंकि चंद्रमा इस दिन मकर राशि में रहेंगे। सूर्य का नक्षत्र होने से गुरु पूर्णिमा का विशेष प्रभाव रहेगा। यह समय रहेगा कि गुरु के कृपा और आशीर्वाद से जीवन में सूर्य की प्रबलता प्राप्त होगी और जीवन तेजोमय रहेगा।
विज्ञापन

 

Guru Purnima 2026: Know the significance in hindi guru ka mahatva
गुरु पूर्णिमा का महत्व - फोटो : adobe stock

आज व्यासपूजा की जाती है, वेद व्यास जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। वैदिक परम्परा के अनुसार गुरु को जीवन में और ब्रह्माण्ड में सर्वोपरि माना गया है। गुरु प्रकाश की ओर ले जाने का कारक है और मानव जीवन तथा जीवन का अभिप्राय सार्थक सिद्ध करने वाला होता है।

जब जीवन में गुरु का आगमन होता है, गुरु अपने शिष्य को नीति और अनीति, धर्म और अधर्म, अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का बोध करवाता है। जीवन में अध्यात्म का बोध होता है। गुरु अपने शिष्य को प्रारब्ध और पश्चाताप के बंधन से मुक्त करता है तथा जीवन को प्रकाश की ओर ले जाता है, कार्मिक विषयों से मोक्ष देता है। गुरु को शिव का स्वरूप माना जाता है। आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है।
 

Guru Purnima 2026: Know the significance in hindi guru ka mahatva
गुरु पूर्णिमा का महत्व - फोटो : adobe stock

जीवन में गुरु के आगमन से समस्त अनिष्ट का नाश होता है और मानव जीवन का भाग्योदय प्रारम्भ होता है। जीवन में बिना गुरु के किया हुआ यज्ञ, दान, तीर्थ सब व्यर्थ जाता है।

गुरु के सानिध्य में किए हुए अनुष्ठान, शुभ कार्य तथा ईश्वर की भक्ति सफल होती है। गुरु का दिया हुआ मंत्र के जाप करने से आपकी समस्त मनोकामना पूर्ण करता है तथा गुरु मंत्र के प्रभाव से किसी भी अनिष्ट का प्रभाव जीवन में नहीं पड़ता है। ग्रह बाधा भी शांत होता है तथा ईश्वर की प्रसन्नता प्राप्त होती है तथा जीवन में सात्विकता प्रदान करता है।
 

विज्ञापन

Guru Purnima 2026: Know the significance in hindi guru ka mahatva
गुरु पूर्णिमा का महत्व - फोटो : adobe stock
जीवन में कोई भी यज्ञ, अनुष्ठान, मांगलिक कार्य गुरु के आज्ञा से करना चाहिए, क्योंकि गुरु वाणी से और गुरु के आदेश से समस्त दोष-विघ्न समाप्त हो जाता है और गुरु की वाणी की रक्षा स्वयं भगवान शिव करते हैं।

जिस मानव के जीवन में गुरु का सानिध्य रहता है, वह मानव जीवन धन्य हो जाता है।
 

Guru Purnima 2026: Know the significance in hindi guru ka mahatva
आज क्या करना चाहिए? - फोटो : adobe stock

आज क्या करना चाहिए?
आज अपने गुरु को, अपने इष्ट देव को ध्यान कर प्रणाम करें। गुरु के निमित्त अपने घर में एक घी का दीपक प्रज्वलित करें। माता-पिता को प्रणाम करें।
यथा संभव प्रयास करें कि आप गुरु के सानिध्य में रहें और गुरु का चरण आपके घर में पड़ते रहना चाहिए।
(विशेष: अपने गुरु के चरण वंदन और उनको आदर समर्पित करते हुए इस अवसर पर एक पौधा जरूर लगाएं।)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed