{"_id":"6a4b724f0ab2ebb34506ff05","slug":"ashadha-month-importance-and-plant-remedies-for-attracting-wealth-ashadha-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashadha Month: आषाढ़ मास में लगाएं ये पवित्र वृक्ष, सुख-समृद्धि के साथ मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Ashadha Month: आषाढ़ मास में लगाएं ये पवित्र वृक्ष, सुख-समृद्धि के साथ मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
Mon, 06 Jul 2026 02:48 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:48 PM IST
सार
हिंदू धर्म में आषाढ़ माह का विशेष महत्व होता है। आषाढ़ माह में पौधे लगाने से जीवन में सुख, समृद्धि और संपन्नता का वास होता है।
विज्ञापन
आषाढ़ माह में करें ये उपाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सनातन परंपरा में आषाढ़ मास का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। यह मास वर्षा ऋतु का प्रारंभ होता है और प्रकृति के नवजीवन का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ से ही भगवान विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और इसी काल से चातुर्मास का शुभ आरंभ होता है। इस महीने में किए गए जप, तप, दान, पूजा तथा वृक्षारोपण का अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है। शास्त्रों में वृक्षों को देवस्वरूप माना गया है। पद्म पुराण, स्कंद पुराण और मत्स्य पुराण में वृक्ष लगाने और उनकी सेवा को महान पुण्यदायक कर्म बताया गया है।
आइए जानते हैं कि आषाढ़ मास में किन-किन वृक्षों का रोपण शुभ माना गया है और उनसे क्या लाभ प्राप्त होते हैं।
1. पीपल का वृक्ष
धार्मिक मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु, ब्रह्मा और भगवान शिव का निवास होता है। आषाढ़ मास में पीपल का पौधा लगाकर उसकी नियमित सेवा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और पितृ दोष के प्रभाव में भी कमी आने की मान्यता है। यह वृक्ष वातावरण को भी शुद्ध करता है।
2. बरगद (वट) का वृक्ष
वट वृक्ष को दीर्घायु और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसकी जड़ें स्थिरता और परिवार की मजबूती का संदेश देती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस वृक्ष का रोपण करने से परिवार में एकता बनी रहती है तथा आयु और यश में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
3. बेल (बिल्व) का वृक्ष
बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसलिए आषाढ़ मास में बेल का पौधा लगाना विशेष शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और अनेक प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।
4. आंवले का वृक्ष
आंवले में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास माना गया है। धार्मिक दृष्टि से इसका रोपण धन, वैभव और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। आयुर्वेद में भी आंवला स्वास्थ्य के लिए अमृत समान माना गया है, इसलिए यह वृक्ष आध्यात्मिक और स्वास्थ्य दोनों दृष्टियों से लाभकारी है।
5. नीम का वृक्ष
नीम को देवी शक्ति का स्वरूप माना गया है। इसकी पत्तियां और छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। आषाढ़ मास में नीम लगाने से घर के आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है तथा रोगों से रक्षा होने की मान्यता है। इसलिए इसे निरोगी जीवन का प्रतीक भी कहा गया है।
6. अशोक का वृक्ष
धार्मिक मान्यता है कि अशोक का वृक्ष घर से शोक, भय और नकारात्मकता को दूर करता है। इसे लगाने से परिवार में प्रसन्नता और मानसिक शांति बनी रहती है।
Yogini Ekadashi 2026: जुलाई का पहला एकादशी व्रत कब रखा जाएगा? जानें तिथि, पूजा विधि और नियम
Masik Shivratri July 2026: आषाढ़ शिवरात्रि पर बनेंगे 2 शुभ योग, जानें भद्रा का प्रभाव और सही तिथि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।