सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन विष्णु जी को चढ़ाएं ये 3 खास चीजें, विवाह से लेकर धन लाभ तक बनेंगे योग

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Wed, 11 Mar 2026 04:58 PM IST
सार

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन इन तीन चीजों को विष्णु जी को अर्पित करने से विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होने लगती हैं। साथ ही जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी दिखाई देते हैं।
 

विज्ञापन
guruwar ke upay in hindi know What is the favorite food of Vishnu
Guruwar Ke Upay - फोटो : अमर उजाला

Guruwar Ke Upay: सप्ताह में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन पीली चीजों का दान करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार की उपासना से न केवल सुख-समृद्धि बढ़ती है बल्कि कुंडली में भी गुरु का स्थान मजबूत बनता है। इसके प्रभाव से साधक के ज्ञान में वृद्धि, संतान सुख, विवाह योग, धन लाभ के साथ-साथ भाग्य भी मजबूत होता है। हालांकि, गुरुवार के शुभ दिन पर भगवान विष्णु को केवल ये 3 चीजें चढ़ाने से दोष, नकारात्नकता और सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती हैं। ऐसे में आइए इनके बारे में जानते हैं।

Trending Videos
guruwar ke upay in hindi know What is the favorite food of Vishnu
Guruwar Ke Upay - फोटो : adobe stock
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को चने की दाल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, यह उन्हें अति प्रिय है। पूजा में चने की दाल चढ़ाने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और सभी दिक्कतें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।


Masik Shivratri 2026: कब है चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि? जानें सही तिथि और पूजा विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
guruwar ke upay in hindi know What is the favorite food of Vishnu
Guruwar Ke Upay - फोटो : adobe stock
  • गुरुवार को भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से रुके हुए कार्यों को गति मिलने लगती है।


Chaitra Navratri 2026: डोली में सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, इन 3 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य

guruwar ke upay in hindi know What is the favorite food of Vishnu
Guruwar Ke Upay - फोटो : freepik
  • भगवान विष्णु को गुड़ अर्पित करने से जीवन में मिठास बढ़ने की मान्यता है। कहा जाता है कि इससे रिश्तों में प्रेम और आपसी समझ बढ़ती है। 


Chaiti Chhath 2026: कब से शुरू है चैती छठ? जान लें नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथियां

विज्ञापन
guruwar ke upay in hindi know What is the favorite food of Vishnu
Guruwar Ke Upay - फोटो : adobe
भगवान विष्णु की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥

 

Mulank 8: शनि का प्रभाव कानून और प्रबंधन में दिलाता है सफलता, जानें मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed