{"_id":"69b1154f79ca5b34950d70ee","slug":"march-kharmas-2026-date-kharmas-kab-se-hai-2026-kharmas-me-shadi-ki-baat-karna-chahiye-ya-nahi-2026-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kharmas 2026: मार्च में कब से लग रहा है खरमास? जानें कब से लगेगा विवाह और मांगलिक कार्यों पर रोक","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Kharmas 2026: मार्च में कब से लग रहा है खरमास? जानें कब से लगेगा विवाह और मांगलिक कार्यों पर रोक
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:45 PM IST
सार
Kharmas 2026 Date: खरमास के दौरान विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार, कान छिदवाना, गृह प्रवेश, नए व्यवसाय की शुरुआत और नामकरण जैसे शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में खरमास कब से शुरू हो रहा है और इसकी अवधि कितनी रहेगी।
March Kharmas 2026 Date: जब सूर्य धनु या मीन राशि में होते हैं, इस अवधि को खरमास कहते हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि इस अवधि में सूर्य का प्रभाव कमजोर होता है, जिससे यह समय शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ या मांगलिक कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास वर्ष में दो बार आता है। पहली बार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे धनु संक्रांति का समय कहा जाता है। आमतौर पर यह दिसंबर-जनवरी के बीच पड़ता है। दूसरी बार जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं, जो मार्च-अप्रैल के महीनों में आता है। इस दौरान विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार, कान छिदवाना, गृह प्रवेश, नए व्यवसाय की शुरुआत और नामकरण जैसे शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में खरमास कब से शुरू हो रहा है और इसकी अवधि कितनी रहेगी।
मार्च में कब लग रहा है खरमास?
- फोटो : Adobe Stock
मार्च में कब लग रहा है खरमास?
साल 2026 में सूर्य देव 14 मार्च की रात 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर के साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। यह अवधि लगभग एक महीने तक रहेगी और 14 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी। 14 अप्रैल को सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास का समापन हो जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक कार्यों के लिए फिर से शुभ समय शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
खरमास में मांगलिक कार्य वर्जित
- फोटो : Adobe Stock
मांगलिक कार्य वर्जित
खरमास के दौरान विवाह और अन्य मांगलिक कार्य करने की अनुमति नहीं होती। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस समय किए गए शुभ कार्यों के सफल होने की संभावना कम मानी जाती है। इसलिए परिवारों में शादी-विवाह, सगाई या अन्य बड़े संस्कारों को इस अवधि के बाद ही करने की सलाह दी जाती है।
4 of 5
खरमास में न करें ये काम
- फोटो : Adobe Stock
खरमास में न करें ये काम
इस समय विवाह से जुड़े किसी भी प्रकार के आयोजन नहीं करने चाहिए।
नया घर या संपत्ति खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता। वाहन खरीदने से भी परहेज करना चाहिए।
गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य इस अवधि में नहीं किए जाते।
मुंडन संस्कार और नामकरण जैसे पारंपरिक संस्कार भी इस समय टाल दिए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
खरमास 2026
- फोटो : Adobe Stock
हालांकि खरमास को पूरी तरह अशुभ नहीं माना जाता। धार्मिक दृष्टि से यह समय पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस अवधि में सूर्य देव की विशेष पूजा और आराधना करना शुभ फल देने वाला माना जाता है। इसके अलावा अपने पितरों और पूर्वजों की स्मृति में श्राद्ध या तर्पण करना भी पुण्यदायक माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X