सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kharmas 2026: मार्च में कब से लग रहा है खरमास? जानें कब से लगेगा विवाह और मांगलिक कार्यों पर रोक

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 11 Mar 2026 02:45 PM IST
सार

Kharmas 2026 Date: खरमास के दौरान विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार, कान छिदवाना, गृह प्रवेश, नए व्यवसाय की शुरुआत और नामकरण जैसे शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में खरमास कब से शुरू हो रहा है और इसकी अवधि कितनी रहेगी।

विज्ञापन
March Kharmas 2026 Date kharmas kab se hai 2026 kharmas me shadi ki baat karna chahiye ya nahi
खरमास 2026 मार्च-अप्रैल - फोटो : Amar Ujala

March Kharmas 2026 Date: जब सूर्य धनु या मीन राशि में होते हैं, इस अवधि को खरमास कहते हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि इस अवधि में सूर्य का प्रभाव कमजोर होता है, जिससे यह समय शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ या मांगलिक कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है। 



हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास वर्ष में दो बार आता है। पहली बार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे धनु संक्रांति का समय कहा जाता है। आमतौर पर यह दिसंबर-जनवरी के बीच पड़ता है। दूसरी बार जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं, जो मार्च-अप्रैल के महीनों में आता है। इस दौरान विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार, कान छिदवाना, गृह प्रवेश, नए व्यवसाय की शुरुआत और नामकरण जैसे शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में खरमास कब से शुरू हो रहा है और इसकी अवधि कितनी रहेगी।

Masik Shivratri 2026: कब है चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि? जानें सही तिथि और पूजा विधि

Trending Videos
March Kharmas 2026 Date kharmas kab se hai 2026 kharmas me shadi ki baat karna chahiye ya nahi
मार्च में कब लग रहा है खरमास? - फोटो : Adobe Stock

मार्च में कब लग रहा है खरमास?
साल 2026 में सूर्य देव 14 मार्च की रात 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर के साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। यह अवधि लगभग एक महीने तक रहेगी और 14 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी। 14 अप्रैल को सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास का समापन हो जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक कार्यों के लिए फिर से शुभ समय शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
March Kharmas 2026 Date kharmas kab se hai 2026 kharmas me shadi ki baat karna chahiye ya nahi
खरमास में मांगलिक कार्य वर्जित  - फोटो : Adobe Stock

मांगलिक कार्य वर्जित 
खरमास के दौरान विवाह और अन्य मांगलिक कार्य करने की अनुमति नहीं होती। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस समय किए गए शुभ कार्यों के सफल होने की संभावना कम मानी जाती है। इसलिए परिवारों में शादी-विवाह, सगाई या अन्य बड़े संस्कारों को इस अवधि के बाद ही करने की सलाह दी जाती है।

March Kharmas 2026 Date kharmas kab se hai 2026 kharmas me shadi ki baat karna chahiye ya nahi
खरमास में न करें ये काम - फोटो : Adobe Stock

खरमास में न करें ये काम

  • इस समय विवाह से जुड़े किसी भी प्रकार के आयोजन नहीं करने चाहिए। 
  • नया घर या संपत्ति खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता। वाहन खरीदने से भी परहेज करना चाहिए। 
  • गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य इस अवधि में नहीं किए जाते। 
  • मुंडन संस्कार और नामकरण जैसे पारंपरिक संस्कार भी इस समय टाल दिए जाते हैं।
विज्ञापन
March Kharmas 2026 Date kharmas kab se hai 2026 kharmas me shadi ki baat karna chahiye ya nahi
खरमास 2026 - फोटो : Adobe Stock

हालांकि खरमास को पूरी तरह अशुभ नहीं माना जाता। धार्मिक दृष्टि से यह समय पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस अवधि में सूर्य देव की विशेष पूजा और आराधना करना शुभ फल देने वाला माना जाता है। इसके अलावा अपने पितरों और पूर्वजों की स्मृति में श्राद्ध या तर्पण करना भी पुण्यदायक माना जाता है। 


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed