Hajj Yatra 2022: इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक मुसलमानों की सबसे पवित्र हज यात्रा आज यानी 06 जून 2022 दिन सोमवार से शुरू हो रही है। मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए हज यात्रा बेहद जरूरी मानी जाती है। ये इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। इस्लाम धर्म में मान्यता है कि अल्लाह की मेहर पाने के लिए जीवन में एक बार हज यात्रा पर जाना बेहद जरूरी है। जिस प्रकार मुसलमान नमाज और रोजे अदा करके अल्लाह की मेहर पता है, ठीक इसी प्रकार वह हज यात्रा को भी अहमियत देता है। हज यात्रा को पूरा करके वह मुसलमान होने का फर्ज अदा करता है और अपने जन्म को सफल मानता है। हज यात्रा के प्रति प्रत्येक इस्लामिक अनुयायी की गहरी धार्मिक भावना जुड़ी होती है। पूरे दुनिया से हज अदा करने के लिए मुसलमान सऊदी अरब के मक्का शहर में एकत्र होते हैं। वहां हज यात्री कई दिन तक रहते हैं और अलग-अलग धार्मिक परंपराओं को निभाते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं हज यात्रा के बारे में सबकुछ....
Hajj Yatra 2022: सऊदी अरब जाकर 'शैतान को पत्थर' क्यों मारते हैं मुसलमान? जानिए हज यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
