Happy Vat Savitri Vrat 2022 Wishes Images SMS Quotes Greetings Messages Facebook and Whatsapp Status: आज वट सावित्री का व्रत रखा जा रहा है। हिंदू धर्म में इस वट सावित्री व्रत और पूजा उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए वट सावित्री का ये व्रत हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। इसलिए सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ऐसे में वट सावित्री व्रत के इस पावन अवसर पर आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिजनों को वट सावित्री व्रत से जुड़े प्यारे संदेश भेज सकते हैं।
Happy Vat Savitri Vrat 2022 Wishes: अखंड सौभाग्य का व्रत आज, वट सावित्री व्रत के शुभ अवसर पर इन संदेशों के साथ दें शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,
हम-तुम कभी एक-दूजे से ना रूठें,
हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे,
हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं !
रखा है व्रत मैंने,
बस एक ख्वाहिश के साथ
लंबी हो उम्र आपकी
और हर जन्म में मिले
हमें एक दूजे का साथ।
वट सावित्री की शुभकामनाएं !
माथे की बिंदिया चमकती रहे,
हाथों में चूड़ियां खनकती रहे,
पैरों की पायल छनकती रहे,
पिया संग प्रेम बेला सजती रहे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं !
बिना अन्न जल व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है,
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
मेरे दिल की बस यही आशा है।
वट सावित्री की शुभकामनाएं !