सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kamika Ekadashi 2022: इस दिन रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानिए महत्व, पूजा विधि और तिथि

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 11 Jul 2022 11:15 AM IST
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2022 Date Puja vidhi Importance in hindi
इस दिन रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत - फोटो : अमर उजाला
Kamika Ekadashi 2022 Date And Puja Vidhi: प्रत्येक वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन कामिका एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल कामिका एकादशी व्रत 24 जुलाई 2022 रविवार के दिन रखा जाएगा। वैसे तो हर में माह दो एकादशी तिथि पड़ती है, लेकिन सावन माह में पड़ने वाली एकादशी की कई विशेषाएं होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा आराधना की जाती है। कामिका एकादशी के दिन शंख, चक्र गदा धारण करने वाले भगवान विष्णु पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। धार्मिक मान्यता है कि कामिका एकादशी का व्रत रखने वाले जातक को जीवन में किए गए समस्त पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही व्यक्ति धन धान्य की प्राप्ति होती हैं। तो चलिए जानते हैं कामिका एकादशी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में... 

 
Trending Videos
Kamika Ekadashi 2022 Date Puja vidhi Importance in hindi
इस दिन रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत - फोटो : अमर उजाला

कामिका एकादशी 2022 तिथि

  • कामिका एकादशी तिथि की शुरुआ- 23 जुलाई 2022, शनिवार सुबह 11 बजकर 27 मिनट से
  • कामिका एकादशी तिथि का समापन- 24 जुलाई 2022, रविवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर
  • उदयातिथि के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत 24 जुलाई को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2022 Date Puja vidhi Importance in hindi
इस दिन रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत - फोटो : अमर उजाला

कामिका एकादशी 2022 पूजा विधि

कामिका एकादशी के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। सबसे पहले पूजा के मंदिर में दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें। फिर पूजा की तैयारी शुरू करें। एक चौकी में पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। 

Kamika Ekadashi 2022 Date Puja vidhi Importance in hindi
इस दिन रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत - फोटो : अमर उजाला

भगवान को फल, फूल, तिल, दूध, पंचामृत और तुलसी आदि अर्पित करें। तुलसी जरूर चढ़ाएं, क्योंकि तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा पूरी नहीं मानी जाती जाती है। इसके बाद कामिका एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें। आखिर में आरती करें। 

विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2022 Date Puja vidhi Importance in hindi
इस दिन रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत - फोटो : iStock

कामिका एकादशी व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने और पूजन करने से न सिर्फ भगवान विष्णु बल्कि पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। साथ ही इस व्रत को करने से सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसे व्यक्ति जिन्हे किसी बात का भय हो उन्हें कामिका एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए। इससे उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed