सब्सक्राइब करें

Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी के दिन करें ये उपाय, भगवान विष्णु की कृपा से होगी धन की वर्षा

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Jul 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
Kamika Ekadashi Ke Upay Do these measures on Kamika Ekadashi to get grace of Lord Vishnu
कामिका एकादशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

Kamika Ekadashi Ke Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष सावन माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन कामिका एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल कामिका एकादशी 24 जुलाई, दिन रविवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये तिथि पूर्ण रूप से जगत के पालनहार को ही समर्पित होती है। हालांकि भगवान विष्णु इस समय निद्रासन में होते हैं। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन और विधि-विधान से कामिका एकादशी का व्रत रखता है, उन्हें विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा ज्योतिष में कुछ ऐसे उपायों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें कामिका एकादशी के दिन करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...   

कामिका एकादशी के दिन एक पीले कपड़े में दो हल्दी की गांठ, चांदी या साधारण एक रुपये का सिक्का और पीले रंग की कौड़ी रखें। इस कपड़े की पोटली बना लें और भगवान का आशीर्वाद लेकर अपने धन रखने वाले स्थान पर रख दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे धन में बढ़ोतरी होगी। 

Trending Videos
Kamika Ekadashi Ke Upay Do these measures on Kamika Ekadashi to get grace of Lord Vishnu
कामिका एकादशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि परिवार के सदस्यों के बीच कोई अनबन चल रही है तो पूजा के समय दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। वहीं पूजा के बाद इस जल को परिवार के सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांट दें। इससे आपसी संबंध मजबूत होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamika Ekadashi Ke Upay Do these measures on Kamika Ekadashi to get grace of Lord Vishnu
कामिका एकादशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक उन्नति के लिए कामिका एकादशी वाले दिन तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ बोलते हुए 11 बार तुलसी के पौधे को प्रणाम करें। 

Kamika Ekadashi Ke Upay Do these measures on Kamika Ekadashi to get grace of Lord Vishnu
कामिका एकादशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष के अनुसार, यदि आप करियर में प्रगति चाहते हैं तो एक पीपल के पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और उसे भगवान विष्णु के चरणों में ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ कहते हुए अर्पित कर दें। साथ ही पीले रंग की मिठाई या केले का भोग लगाएं। 

विज्ञापन
Kamika Ekadashi Ke Upay Do these measures on Kamika Ekadashi to get grace of Lord Vishnu
कामिका एकादशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कामिका एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष पर 11 बार कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करें। परिक्रमा पूरी होने के बाद पीपल की जड़ में जल अर्पित करें। इसके बाद हाथ जोड़कर कर्ज से जल्दी मुक्ति पाने के लिये प्रार्थना करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed