Kya Daan Nahi Karna Chahiye: हिंदू धर्म में दान को अत्यंत पुण्यकारी कार्य माना जाता है। कहते हैं कि, इसके जरिए व्यक्ति के दुखों का समापन और जीवन में शुद्धता बढ़ती हैं। यह केवल किसी वस्तु का त्याग करना ही नहीं, बल्कि इससे भीतर की उदारता, करुणा और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती हैं। लेकिन कई बार दान करते समय विशेषतौर पर सावधानी रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि कुछ वस्तुओं का दान अनजाने में नकारात्मक प्रभाव भी उत्पन्न कर सकता है। ऐसे दान से घर में अशांति, कलह और ऊर्जा का असंतुलन बढ़ सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए।
{"_id":"69ce430444129ddafc0f10de","slug":"kya-daan-nahi-karna-chahiye-know-daan-niyam-in-hindi-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Daan Niyam: गलती से भी न करें इन चीजों का दान, बढ़ सकती हैं परेशानियां","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Daan Niyam: गलती से भी न करें इन चीजों का दान, बढ़ सकती हैं परेशानियां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:13 PM IST
सार
Kya Daan Nahi Karna Chahiye: हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व होता है। इससे व्यक्ति का भाग्योदय होता है। लेकिन कुछ चीजों का दान व्यक्ति की परेशानियों को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
Kya Daan Nahi Karna Chahiye
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
अन्न का दान
- फोटो : Adobe stock
क्या दान करना होता है शुभ
आप अन्न व जल का दान कर सकते हैं। यह बेहद शुभ होता है। नए वस्त्रों का दान करने से लाभ मिलता है। इसके अलावा धन, किताबें, खान-पान की अन्य चीजों का दान करना भी लाभकारी होता है।
आप अन्न व जल का दान कर सकते हैं। यह बेहद शुभ होता है। नए वस्त्रों का दान करने से लाभ मिलता है। इसके अलावा धन, किताबें, खान-पान की अन्य चीजों का दान करना भी लाभकारी होता है।
April Vrat Tyohar List: अप्रैल में हनुमान जयंती,अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख पर्व, यहां देखें पूरी लिस्ट
Vastu Rules: क्या आप भी ऑफिस बैग में रखते हैं ये चीजें? बिगड़ सकते हैं बनते हुए काम, न करें ये गलती
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदे या घिसे-पिटे कपड़े भी दान न करें।
- फोटो : freepik
भूलकर भी इन चीजों का न करें दान
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चाकू, छुरी, सुई, कैंची आदि तेज धार की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इनका दान करने से रिश्तों में कटुता और घर में कलह बढ़ने की संभावना होती है।
- आप भूलकर भी जूते-चप्पल, गंदे या घिसे-पिटे कपड़े भी दान न करें। दान हमेशा स्वच्छ और उपयोग योग्य वस्तुओं का ही करना चाहिए, तभी उसका पुण्य फल मिलता है।
- मान्यता है कि, स्टील के बर्तन दान करने से व्यापार और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
Parshuram Jayanti 2026: कब मनाई जाएगी परशुराम जयंती? जानें कौन कर सकता है इनकी पूजा
Induction Vastu Tips: रसोई घर में इंडक्शन के इस्तेमाल के लिए होते हैं वास्तु नियम, जाने लें सही दिशा
नमक का दान नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना गया है
- फोटो : Adobe stock
- बासी खाना दान नहीं करना चाहिए। ऐसा भोजन दान करना पुण्य नहीं, बल्कि पाप की श्रेणी में आता है। दान हमेशा ताजा, शुद्ध और प्रेम से बनाया गया भोजन ही होना चाहिए।
- आप दूध व दही का दान भी न करें। इससे मानसिक अशांति और अस्थिरता बढ़ सकती है, इसलिए इनसे परहेज करना बेहतर माना गया है।
- नमक का दान नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना गया है, जिससे जीवन में असंतुलन और तनाव उत्पन्न हो सकता है।
Surya Shani And Mangal Yuti: सूर्य-शनि और मंगल की युति, इन 3 राशि के लोगों की बढ़ेगी टेंशन
April Ekadashi 2026: अप्रैल में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत ? जानें तिथि और पूजन विधि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X