सब्सक्राइब करें

Mahashivratri: उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में महाशिवरात्रि, जानें शुभ योग और पूजा मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 11 Feb 2026 07:59 AM IST
सार

Mahashivratri 2026 Shubh yog: महाशिवरात्रि पर उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का विशेष युग्म संयोग बन रहा है, जो एक दुर्लभ और अत्यंत फलदायी योग है। ऐसे में आइए जाने हैं कि इस साल महाशिवरात्रि के दिन कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं और इस दिन पूजा करने का शुभ समय क्या रहेगा।

विज्ञापन
Mahashivratri 2026 in Uttarashadha and Shravan Nakshatra Know shubh yog and puja muhurat
शुभ संयोग में महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : Amar Ujala

Mahashivratri 2026 Puja Muhurat Shubh yog: 15 फरवरी 2026 रविवार को महाशिवरात्रि पर उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का विशेष युग्म संयोग बन रहा है, जो एक दुर्लभ और अत्यंत फलदायी योग है। इस दिन शाम 07:48 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और उसके बाद श्रवण नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि व अन्य शुभ योग (व्यतीपात, वरियान) रहेंगे, जो पूजा-साधना के लिए उत्तम माने गए हैं। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 15 फरवरी को शाम में 5 बजकर 4 मिनट पर होगा। वहीं, अगले दिन यानी 16 फरवरी को शाम में 5 बजकर 34 मिनट पर तिथि समाप्त होगी। शास्त्रों के नियम के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व जब मनाया जाता है जब चतुर्दशी तिथि निशीथ काल का समय भी लग रही हो। ऐसे में 15 फरवरी को चतुर्दशी तिथि निशीथ काल के समय होने के कारण 15 फरवरी रविवार को ही महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।



Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं उनके प्रिय भोग, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण
 

Trending Videos
Mahashivratri 2026 in Uttarashadha and Shravan Nakshatra Know shubh yog and puja muhurat
दुर्लभ संयोग - फोटो : adobe stock

दुर्लभ संयोग
महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। 15 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजकर 48 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। यह योग जीवन के सभी कार्यों में सफलता और उन्नति का संकेत देता है। साथ ही, व्यतीपात और वरियान योग भी बन रहे हैं। व्यतीपात योग पूरे दिन विद्यमान रहेगा, जो आध्यात्मिक साधना और मंत्र जाप के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। 

Mahashivratri 2026: किन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत, जानें शिव जी की आराधना के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2026 in Uttarashadha and Shravan Nakshatra Know shubh yog and puja muhurat
शिव पूजा का विशेष महत्व - फोटो : adobe stock

शिव पूजा का विशेष महत्व
उत्तराषाढा और श्रवण नक्षत्र का संयोग शिव-शक्ति मिलन का प्रतीक है, जिससे सूर्य की ऊर्जा (तेज, सफलता) और चंद्रमा का फल (मानसिक शांति, शीतलता) दोनों प्राप्त होंगे, और किए गए कार्यों में सिद्धि मिलेगी। इस योग में पूजा करने से जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और सफलता प्राप्त होगी।

श्रवण नक्षत्र का प्रारंभ 15 फरवरी को शाम 7 बजकर 48 मिनट पर होगा और 16 फरवरी की सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। श्रवण नक्षत्र को ज्ञान, साधना और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। निशिता काल महाशिवरात्रि पूजा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण समय माना जाता है, निशिता काल मुहूर्त रात 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अतिरिक्त दोपहर 12 बजे मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त और दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 41 मिनट तक अमृतकाल रहेगा, जो पूजा और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।
 

Mahashivratri 2026 in Uttarashadha and Shravan Nakshatra Know shubh yog and puja muhurat
महाशिवरात्रि पर चार पहर का पूजा मुहूर्त - फोटो : adobe stock

महाशिवरात्रि पर चार पहर का पूजा मुहूर्त
पहला प्रहर 15 फरवरी की शाम 6:01 बजे से रात 9:12 बजे तक 
दूसरा प्रहर 15 फरवरी की रात 9:12 बजे से 16 फरवरी की रात 12:22 बजे तक
तीसरा प्रहर 16 फरवरी की रात 12:22 बजे से सुबह 3:33 बजे तक
चौथा प्रहर 16 फरवरी को सुबह 3:33 बजे से 6:44 बजे तक रहेगा

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की रात करें शमी के पत्तों का ये सरल उपाय, होगा सारी समस्याओं का हल

विज्ञापन
Mahashivratri 2026 in Uttarashadha and Shravan Nakshatra Know shubh yog and puja muhurat
चार प्रहर की पूजा का महत्व - फोटो : adobe stock

चार प्रहर की पूजा का महत्व
शास्त्रों में महाशिवरात्रि की रात के चारों प्रहरों में शिव पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। प्रत्येक प्रहर की पूजा का अलग आध्यात्मिक फल होता है। चारों प्रहर की पूजा करने से धन, यश, स्थिरता, और संतान से जुड़ी बाधाओं से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर मेष से लेकर मीन राशि वाले शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, हर कामना होगी पूर्ण

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed