सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat: क्या प्रदोष और महाशिवरात्रि का व्रत एक ही दिन रखा जाएगा? जानें सही तिथियां और पूजा मुहूर्त

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 09 Feb 2026 12:54 PM IST
सार

Pradosh Vrat And Mahashivratri 2026 : कई बार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष पर रखा जाने वाला प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि व्रत एक ही दिन पड़ने का संयोग देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि इस साल प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि का व्रत किस दिन रखा जाएगा।

विज्ञापन
Pradosh vrat february 2026 maha shivaratri date and time pradosh kaal time
कब है महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत? - फोटो : Amar Ujala

Pradosh Vrat And Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व शिव की आराधना के लिए बहुत बड़ा अवसर माना जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिव परिवार की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन भी मधुरमय बनता है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इसके अलावा शिव भक्तों के लिए प्रदोष व्रत भी बेहद खास दिन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। ऐसे में कई बार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष पर रखा जाने वाला प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि व्रत एक ही दिन पड़ने का संयोग देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि इस साल प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि का व्रत किस दिन रखा जाएगा।



Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर पूजा के बाद घर ले आएं ये चीजें, कई समस्याओं का मिलेगा समाधान

Trending Videos
Pradosh vrat february 2026 maha shivaratri date and time pradosh kaal time
कब है महाशिवरात्रि 2026? - फोटो : अमर उजाला
कब है महाशिवरात्रि 2026?
  • इस साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी को शाम 5:04 बजे पर होगी।
  • इस तिथि का समापन 16 फरवरी की शाम 5:34 बजे होगा।
  • महाशिवरात्रि की मुख्य पूजा प्रदोष काल (शाम) और निशिता काल (मध्यरात्रि) में की जाती है। 
  • ऐसे में महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026 को रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradosh vrat february 2026 maha shivaratri date and time pradosh kaal time
महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2026 - फोटो : adobe stock

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2026
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:39 से 09:45 
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52 
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - सुबह 12:52 से 03:59 
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - सुबह 03:59 से 07:06 
निशिता काल पूजा समय - सुबह 12:28  से 01:17

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर मेष से लेकर मीन राशि वाले शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, हर कामना होगी पूर्ण

Pradosh vrat february 2026 maha shivaratri date and time pradosh kaal time
फाल्गुन प्रदोष व्रत 2026 - फोटो : अमर उजाला

फाल्गुन प्रदोष व्रत 2026

  • इस साल फाल्गुन मास की कृष्ण त्रयोदशी तिथि का आरंभ 14 फरवरी 2026 को शाम 4:01 बजे होगा।
  • इस तिथि का समापन 15 फरवरी 2026 को शाम 5:04 बजे हो रहा है।
  • प्रदोष काल के अनुसार, प्रदोष व्रत 14 फरवरी को रखा जाएगा, इस दिन शनिवार होने के कारण यह शनि प्रदोष होगा।
  • ऐसे में महाशिवरात्रि का व्रत और प्रदोष व्रत अलग-अलग दिन रखा जाएगा।
विज्ञापन
Pradosh vrat february 2026 maha shivaratri date and time pradosh kaal time
प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2026 को शाम 6:10 बजे से प्रारंभ होगा। यह मुहूर्त रात 8:44 बजे तक रहने वाला है। इस तिथि पर पूर्वाषाढा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में महादेव की पूजा-अर्चना करना और भी लाभकारी हो सकता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed