फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Chalisa Paath Niyam: हनुमान चालीसा का पाठ करने के भी होते हैं नियम, भूलकर भी न करें गलती

Tue, 31 May 2022 12:16 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 31 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rules For Hanuman Chalisa Paath never do these mistakes while reciting chalisa
हनुमान जीहनुमान चालीसा का पाठ करने का भी खास तरीका होता है अन्यथा भक्तों को इसका शुभ फल नहीं मिल पाता।

Hanuman Chalisa Path Niyam: मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। यह दिन हनुमान जी के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। ऐसी मान्यता है कि, कलियुग में एक मात्र हनुमान जी ही जीवित देवता हैं। कहते हैं हनुमान जी की कृपा से ही तुलसीदास जी को भगवान राम के दर्शन हुए थे। हनुमान जी के बारे में यह भी कहा जाता है कि जहां कहीं भी रामकथा होती है हनुमान जी वहां किसी न किसी रूप में जरूर मौजूद रहते हैं। हनुमान जी की महिमा और भक्तहितकारी स्वभाव को देखते हुए तुलसीदास जी ने हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा लिखा है। इस चालीसा का नियमित पाठ बहुत ही सरल और आसान है। लेकिन सरल होने के बाद भी हनुमान चालीसा का पाठ पूरे नियम से करने चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने का भी खास तरीका होता है अन्यथा भक्तों को इसका शुभ फल नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं क्या हैं वो नियम।  

Rules For Hanuman Chalisa Paath never do these mistakes while reciting chalisa
इस दिन से शुरू करें हनुमान चालीसा का पाठ - फोटो : gettyimages

इस दिन से शुरू करें हनुमान चालीसा का पाठ
आमतौर पर देखा जाता है कि साधक हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से करते हैं, लेकिन फिर भी इसका लाभ उन्हें नहीं मिल पाता है। यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ पहली बार शुरू करने जा रहे हैं तो इसकी शुरुआत मंगलवार से करें। 

Rules For Hanuman Chalisa Paath never do these mistakes while reciting chalisa
हनुमान चालीसा पाठ के नियम - फोटो : अमर उजाला

हनुमान चालीसा के पाठ के नियम 
हनुमान चालीसा का पाठ करते समय नियमों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। यदि आप छोटी गलती भी करते है तो आपको इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ सकता है। आइए जानते हैं हनुमान चालीसा के पाठ के क्या नियम है। 

  • हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए मंगलवार के दिन प्रातः स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मंदिर में हनुमान जी की तस्वीर लगाएं। 
  • पूजा के दौरान आप भी कुशा या अन्य किसी चीज से बने आसन पर बैठें। 
  • हनुमान चालीसा पाठ करने से पहले हमेशा गणेश आराधना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rules For Hanuman Chalisa Paath never do these mistakes while reciting chalisa
हनुमान चालीसा पाठ के नियम - फोटो : अमर उजाला
  • गणपति जी की  आराधना के बाद भगवान राम और माता सीता का ध्यान करें।  
  • इसके बाद संकटमोचन को प्रणाम करें और  हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लें। 
  • इसके बाद हनुमानजी के समक्ष धूप-दीप जलाएं और उन्हें पुष्प अर्पित करें। 
विज्ञापन
Rules For Hanuman Chalisa Paath never do these mistakes while reciting chalisa
हनुमान चालीसा पाठ के नियम - फोटो : अमर उजाला
  • इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ आरंभ करें । 
  • चूंकि हनुमान जी श्री राम के भक्त हैं इसलिए चालीसा पाठ पूरा करने के बाद भगवान राम का स्मरण करें। 
  • अंत में बजरंगबली को बूंदी, पंजीरी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed