सब्सक्राइब करें

Santoshi Mata Ki Aarti: शुक्रवार के दिन करें बस ये छोटा सा काम, संतोषी माता की कृपा से पूरी होगी हर कामना

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 03 Jun 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
santoshi mata ki aarti lyrics in hindi
शुक्रवार के दिन जरूर करें संतोषी माता की आरती - फोटो : iStock

Santoshi Mata Ki Aarti: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन संतोषी माता को समर्पित है। इस दिन पूजा और व्रत का विशेष महत्व होता है। संतोषी माता को सुख, शांति और वैभव का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि जो भक्त शुक्रवार के दिन विध-विधान से व्रत करता है, मां संतोषी उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। सच्चे मन से इस व्रत को करने से संतोषी माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। प्रत्येक शुक्रवार के दिन माता संतोषी की पूजा करने से धन और विवाह संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। विधि-विधान से पूजा अर्चना के अलावा प्रत्येक शुक्रवार को संतोषी माता की आरती पढ़ने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। आज हम आपके लिए संतोषी माता की आरती लेकर आए हैं, जिसके जरिए पूजा के दौरान आप आरती कर सकते हैं....     

Trending Videos
santoshi mata ki aarti lyrics in hindi
शुक्रवार के दिन जरूर करें संतोषी माता की आरती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संतोषी माता की आरती


जय सन्तोषी माता, 
मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

सुन्दर चीर सुनहरी,
मां धारण कीन्हो ।
हीरा पन्ना दमके,
तन श्रृंगार लीन्हो ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

विज्ञापन
विज्ञापन
santoshi mata ki aarti lyrics in hindi
शुक्रवार के दिन जरूर करें संतोषी माता की आरती - फोटो : iStock

गेरू लाल छटा छबि,
बदन कमल सोहे ।
मंद हंसत करुणामयी,
त्रिभुवन जन मोहे ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

स्वर्ण सिंहासन बैठी,
चंवर दुरे प्यारे ।
धूप, दीप, मधु, मेवा,
भोज धरे न्यारे ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

santoshi mata ki aarti lyrics in hindi
शुक्रवार के दिन जरूर करें संतोषी माता की आरती - फोटो : istock

गुड़ अरु चना परम प्रिय,
तामें संतोष कियो ।
संतोषी कहलाई,
भक्तन वैभव दियो ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

शुक्रवार प्रिय मानत,
आज दिवस सोही ।
भक्त मंडली छाई,
कथा सुनत मोही ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

विज्ञापन
santoshi mata ki aarti lyrics in hindi
शुक्रवार के दिन जरूर करें संतोषी माता की आरती - फोटो : istock

मंदिर जग मग ज्योति,
मंगल ध्वनि छाई ।
विनय करें हम सेवक,
चरनन सिर नाई ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

भक्ति भावमय पूजा,
अंगीकृत कीजै ।
जो मन बसे हमारे,
इच्छित फल दीजै ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed