सब्सक्राइब करें

Lucky Plants In Shravan: सावन के महीने में जरूर लगाएं ये पौधे, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 07 Jul 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2022 5 Lucky Plants For Home In Shravan Month Which Bring Money And Happiness In Hindi
सावन के महीने में जरूर लगाएं ये पौधे - फोटो : iStock

Sawan 2022: आषाढ़ पूर्णिमा के बाद सावन के महीने की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। इस बार इस पवित्र माह की शुरुआत 14 जुलाई गुरुवार के दिन से हो रही है। सावन को शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस माह में देवों के देव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना करने से भोले शंकर प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से सभी कष्टों को हर लेते हैं। मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में प्रत्येक सोमवार का व्रत और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। इस माह में जो भी जातक सोमवार व्रत रखते हैं और शिवलिंग की आराधना करते हैं, भोले शंकर उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसके अलावा हिंदू धर्म में मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी की कृपा पाने के लिए घर में कुछ पौधे लगाए जाएं तो भगवान शिव जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं सावन महीने में किन पौधों को लगाने से शिव की कृपा प्राप्त हो सकती है...  

Trending Videos
Sawan 2022 5 Lucky Plants For Home In Shravan Month Which Bring Money And Happiness In Hindi
सावन के महीने में जरूर लगाएं ये पौधे - फोटो : iStock

धतूरे का पौधा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धतूरा भगवान शिव को बेहद प्रिय है। कहा जाता है कि इसमें भगवान शिव का वास होता है। ऐसे में सावन माह में धतूरा लगाने की सलाह दी जाती है। यदि इस माह में धतूरा लगाया जाता है तो ये बहुत ही फलदायी होता है। इससे भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2022 5 Lucky Plants For Home In Shravan Month Which Bring Money And Happiness In Hindi
सावन के महीने में जरूर लगाएं ये पौधे - फोटो : iStock
शमी का पौधा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा बड़ा ही मंगलकारी माना गया है। सावन के महीने में ये पौधा घर में लगाने से भोलेनाथ खुश होते हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। साथ ही घर में शमी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Sawan 2022 5 Lucky Plants For Home In Shravan Month Which Bring Money And Happiness In Hindi
सावन के महीने में जरूर लगाएं ये पौधे - फोटो : iStock
बिल्व वृक्ष  

भगवान भोलेनाथ की पूजा में हमेशा बिल्व पत्र यानी बेल पत्र का इस्तेमाल जरूर होता है। मान्यता है कि बिल्व वृक्ष यानी बेल के वृक्ष में माता लक्ष्मी का वास होता है। सावन के महीने में जो व्यक्ति बेल का पौधा लगाता है और इसकी पूजा करता है उस पर भगवान शिव के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन
Sawan 2022 5 Lucky Plants For Home In Shravan Month Which Bring Money And Happiness In Hindi
सावन के महीने में जरूर लगाएं ये पौधे - फोटो : Pixabay
चंपा का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, केले, चंपा, और केतकी का पौधा लगाना बेहद लाभकारी होता है। इस पौधे को अगर घर में लगा लिया जाए, तो आपको कई तरह की परेशानियों से निजात मिलती है। साथ ही शिव जी कृपा बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed