{"_id":"62b58379d7eca609580e8295","slug":"sawan-2022-ke-achuk-upay-in-hindi-to-removed-problems-of-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2022: महादेव की कृपा पाने के लिए सावन महीने में जरूर करें ये उपाय, दूर हो जाएंगी सारी समस्याएं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Sawan 2022: महादेव की कृपा पाने के लिए सावन महीने में जरूर करें ये उपाय, दूर हो जाएंगी सारी समस्याएं
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महादेव की कृपा पाने के लिए सावन महीने में जरूर करें ये उपाय
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Sawan 2022 Upay: श्रावण यानी सावन माह भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ये साल का पांचवा महीना होता है। इस साल भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। वैसे तो ये पूरा माह महादेव को समर्पित होता है। इस पूरे माह में शिव शम्भू की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि यदि इस महीने भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक पूजा की जाए, तो महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। महादेव की कृपा आने के बाद से भक्तों के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। जीवन में उन्हें खूब तरक्की मिलती है। जिंदगी की तमाम अड़चनें दूर हो जाती हैं। सफलता के सभी रास्ते खुल जाते हैं। धर्म शास्त्रों में सावन के महीने में कुछ विशेष उपायों को बताया गया है। यदि इन उपायों को विधि पूर्वक किया जाए, तो जीवन से कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम सावन माह में किए जाने वाले उन विशेष उपायों के बारे में जानेंगे, जिनको करने से भगवान शिव अपने भक्तों के प्रति काफी प्रसन्न होते हैं...
2 of 5
महादेव की कृपा पाने के लिए सावन महीने में जरूर करें ये उपाय
- फोटो : iStock
यदि पति-पत्नी के रिश्तों में काफी दरारें आ रही हैं और आपका दांपत्य जीवन खुशहाली से नहीं बीत रहा है, तो ऐसे में आपको सावन के महीने में शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।
3 of 5
महादेव की कृपा पाने के लिए सावन महीने में जरूर करें ये उपाय
- फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, यदि आपके घर में आर्थिक तंगी चल रही है, कारोबार में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है या नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आप सावन माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन शिवलिंग पर अनार के जूस का अभिषेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महादेव की कृपा पाने के लिए सावन महीने में जरूर करें ये उपाय
- फोटो : iStock
मान्यता के अनुसार, यदि आपको कोई गंभीर बीमारी है या आप आए दिन बीमार रहते हैं, तो इस स्थिति से उबरने के लिए आपको सावन माह में रोजाना जल में काले तिल को मिलाना चाहिए। उसके बाद उस जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसे करने से गंभीर से गंभीर बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
महादेव की कृपा पाने के लिए सावन महीने में जरूर करें ये उपाय
- फोटो : istock
इसके अलावा यदि आपके जीवन में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं और आपके बने हुए काम बिगड़ रहे हैं, तो ऐसे में आप और आपकी पत्नी को साथ मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती को चावल से बनाई गई खीर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन में आने वाली तमाम तरह कि अड़चनें दूर हो जाती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।