सब्सक्राइब करें

नवरात्रि में क्यों बोया जाता है जौ? क्या है इसका धार्मिक महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 18 Sep 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
significance of barley seeds in navratri

माता की आराधना के लिए नवरात्रि के नौ दिन बहुत अधिक महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है। आदि शक्ति की आराधना की जाती है। इस समय जो लोग नवरात्रि व्रत और दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं वह लोग इस दौरान घर में मिट्टी के बर्तनों में ज्वारे यानि जौ बोते है। हम आज आपको यह बताएंगे कि नवरात्रि में जौ क्यों बोए जाते हैं और यह भविष्य को लेकर क्या संकेत देते हैं।


 

Trending Videos
significance of barley seeds in navratri

हमारे धर्मग्रन्थों के अनुसार सृष्टि की शुरूआत के बाद पहली फसल जौ कि ही हुई थी, इसलिए जब भी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है तो हवन में जौ चढ़ाई जाती है। मान्यता अनुसार नवरात्रि ने जो जौ उगाई जाती है, वह भविष्य से संबंधित कुछ बातों के संकेत मिलते है।  मान्यता अनुसार जौ बोने के पीछे प्रमुख कारण यही है कि जौ अन्न ब्रह्म है और हमें अन्न का सम्मान करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
significance of barley seeds in navratri
जौ

बोया गया जौ दो तीन दिन में ही अंकुरित हो जाता है, लेकिन अगर यह न उगे तो भविष्य में आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है यानि कि आपको कड़ी मेहनत के बाद ही उसका फल मिलेगा। जब जौ का रंग नीचे से आधा पीला और ऊपर से आधा हरा हो इसका मतलब आने वाला साल का आधा समय ठीक रहेगा।

significance of barley seeds in navratri
navratri
वहीं जौ का रंग नीचे से आधा हरा है और ऊपर से आधा पीला हो तो इसका अर्थ है कि साल का शुरूआती समय अच्छे से बीतेगा, लेकिन बाद में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अगर आपका बोया हुआ जौ सफेद या हरे रंग में उग रहा है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा अगर होता है तो यह मान लिया जाता है कि, की गयी पूजा सफल हो गयी। आने वाला पूरा साल खुशियों से भरा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed