सब्सक्राइब करें

Somvar Ke Upay: सोमवार को करें ये 4 आसान काम, पूरा सप्ताह रहेगा खुशियों और सफलताओं से भरा

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Mon, 04 May 2026 07:24 AM IST
सार

Somvar Ke Upay: मान्यता है कि, अगर आप सोमवार की शुरुआत भक्ति और सकारात्मक सोच के साथ करते हैं, तो महादेव की कृपा से जीवन में शांति, संतुलन और सफलता के रास्ते खुलने लगते हैं। 
 

विज्ञापन
Somvar Ke Upay For Happiness Money and Career Growth in hindi
Somvar Ke Upay - फोटो : अमर उजाला AI

Somvar Ke Upay: सोमवार को सप्ताह की शुरुआत का दिन माना जाता है और यह भगवान शिव को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ कार्यों का प्रभाव पूरे सप्ताह पर साफ दिखाई देता है। अगर सोमवार की शुरुआत भक्ति, सकारात्मक सोच और शांत मन के साथ की जाए, तो महादेव की कृपा से जीवन में शांति, संतुलन और सफलता के मार्ग खुलने लगते हैं। यही कारण है कि, सोमवार के दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव लेकर आते हैं। वहीं आध्यात्मिक दृष्टि से देखा जाए तो सोमवार मन को स्थिर करने, भावनाओं को संतुलित करने और नई ऊर्जा के साथ सप्ताह की शुरुआत करने का सबसे शानदार दिन है। इसलिए इस दिन ये सरल उपाय अवश्य करने चाहिए, आइए इनके बारे में जानते हैं।



Nautapa 2026: मई के इन 9 दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए डेट और इसका कारण

Trending Videos
Somvar Ke Upay For Happiness Money and Career Growth in hindi
Somvar Ke Upay - फोटो : freepik

शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं। साथ ही गौरी-शंकर रुद्राक्ष अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और रुके हुए कार्य बनने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Somvar Ke Upay For Happiness Money and Career Growth in hindi
Somvar Ke Upay - फोटो : adobe

पंचामृत से अभिषेक करें
मान्यताओं के अनुसार,  दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। यह उपाय जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति लाने में सहायक माना जाता है।

Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई कब है अपरा एकादशी ? जानिए महत्व और व्रत पारण समय

Somvar Ke Upay For Happiness Money and Career Growth in hindi
Somvar Ke Upay - फोटो : adobe

महादेव के मंत्रों का जाप करें
ॐ नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे पूरे सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मन शांत रहता है।
 

महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।
सुख और शांति प्राप्त करने का मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

 

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर बन रहे हैं 3 खास योग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन
Somvar Ke Upay For Happiness Money and Career Growth in hindi
Sawan 2025 Date - फोटो : adobe

शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं। साथ ही गौरी-शंकर रुद्राक्ष अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और रुके हुए कार्य बनने लगते हैं।
May Month Vrat Tyohar: बुद्ध पूर्णिमा और शनि जयंती समेत मई में कई प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed