Chanakya Niti Life Quotes: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो आचार्य चाणक्य को नहीं जानता हो। वह अपने समय के सबसे ज्ञानी और शिक्षित लोगों में से एक माने जाते थे। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में कई पुस्तिकाएं लिखीं, जिनमें उन्होंने मानवता की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण बातें भी बताईं। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति सफल और समृद्ध जीवन जीना चाहता है तो उसे चाणक्य नीति में बताई गई बातों का पालन करना चाहिए। आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य ने अपनी राजनीति में कुछ गलतियों का भी जिक्र किया था और कहा था कि जो कोई भी ये गलतियां करता है वह जीवन में कभी खुश नहीं रह सकता है। इन गलतियों के कारण उसे जीवनभर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Chanakya Niti: इन कारणों से व्यक्ति को जीवन में नहीं मिलता सुकून, आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनिया चौहान
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:22 PM IST
सार
आचार्य चाणक्य को भारतीय अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीतिक का पितामह कहा जाता है। चाणक्य के अनुसार, लोग जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनकी सुख-शांति खत्म हो जाती है। इन गलतियों के कारण व्यक्ति जीवन में कभी खुश नहीं रह सकता।
विज्ञापन