Bhagavad Gita Updesh: महाभारत के युद्ध के दौरान जब अर्जुन के मन में संशय, भय और मोह ने जगह ले ली और उनके कदम युद्धभूमि में डगमगाने लगे, तब श्रीकृष्ण ने उन्हें गीता का ज्ञान दिया था। भगवद गीता में कृष्ण जी के उपदेशों का वर्णन है, जिसका अध्ययन करने से कर्तव्य, आत्म-साक्षरता, आत्म-ज्ञान और भक्ति-योग का ज्ञान होता है। कृष्ण जी के उपदेशों को सुनकर ही अर्जुन लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए थे। भगवद गीता में लिखी सभी बातें आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में मनुष्य के काम आती हैं।
Bhagavad Gita: गीता में लिखी भगवान कृष्ण की ये सीखें बदल सकती है जीवन, सफलता के साथ मिलता है मान-सम्मान
Gita Updesh: हजारों वर्षों पुरानी भगवद गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आत्मिक और मानसिक संघर्षों के समाधान का गहरा विज्ञान है। गीता में कृष्ण जी के उपदेशों का वर्णन है, जिसका अध्ययन करने से कर्तव्य, आत्म-साक्षरता, आत्म-ज्ञान और भक्ति-योग का ज्ञान होता है।
भगवान कृष्ण कहते हैं कि अक्सर मनुष्य अपने मन के कारण समस्याओं से घिरा रहता है। यदि मन पर काबू पा लिया जाए, तो अधिकतर समस्याएं समाप्त हो सकती है। उनका मानना है कि मनुष्य की इच्छाएं मन पर ऊपर हावी होती है, जिसे पूरा करने के लिए इंसान किसी भी मार्ग का चयन कर लेता है। ऐसे में मन पर काबू पाना अपने में सफलता है।
भगवद गीता के अनुसार मनुष्य को हमेशा अभ्यास करते रहना चाहिए। अभ्यास मनुष्य जीवन को आसान बनाता है। कृष्ण जी का मानना है कि अभ्यास से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, और नए कौशल सीखे जा सकते हैं।
Bhagavad Gita: गीता में लिखी ये पांच बातें, दूर करती है तनाव और चिंता
Gita Shlok: मानसिक शांति और क्रोध पर नियंत्रण के लिए सभी को पढ़ने चाहिए, गीता के ये पांच श्लोक
भगवान कृष्ण के अनुसार हर मनुष्य को कर्म करना चाहिए, और कभी भी फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। उनका मानना है कि जैसा आपका कर्म होगा ईश्वर उसी के अनुरूप ही फल प्रदान करता है। इसलिए कभी भी फल की चिंता नहीं करना चाहिए, क्योंकि कार्य से पहले परिणाम की अपेक्षा करने से मन भ्रमित हो सकता है।
भगवद गीता के अनुसार कोई भी व्यक्ति खुद को खुद से बेहतर न जान सकता है, और न ही समझ सकता है। इसलिए समय समय पर इंसान को स्वयं का आकलन करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति अपनी खामियों को पहचान कर उस पर कार्य करता है, जो सफलता के मार्ग को आसान बनाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।