Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान होने के साथ एक अच्छे शिक्षक भी माने जाते हैं। आचार्य चाणक्य विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और वहीं पर आचार्य के पद पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया था। वे न सिर्फ एक कुशल कूटनीतिज्ञ बल्कि एक महान रणनीतिकार और अर्थशास्त्री भी थे। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में विषम से विषम परिस्थितियों का सामना किया था परंतु कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, समाज, जीवन में सफलता से जुड़े तमाम चीजों पर अपनी राय दी है। अगर कोई व्यक्ति की आचार्य चाणक्य की बातों का अनुसरण अपने जीवन में करता है, तो वह जीवन में कभी गलती नहीं करेगा और सफल मुकाम पर पहुंच सकता है। चाणक्य नीति में महिलाओं और पुरुषों के संबंधों के साथ-साथ उनके गुणों के बारे में भी उल्लेख किया है। पति और पत्नी को एक दूसरे का पूरक कहा जाता है। दोनों सुख दुख के साथी होते हैं। फिर भी जीवन की कुछ ऐसी बातें हैं, जो किसी भी व्यक्ति से नहीं कहनी चाहिए। अपनी पत्नी से भी इन बातों को छिपाकर रखना चाहिए, वरना भविष्य में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जो पति को अपनी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए।
Chanakya Niti: पति को कभी अपनी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए ये बातें, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:48 AM IST
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X