सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti Sutras: चाणक्य नीति की ये बातें बनाएंगी हर चुनौती आसान, संतुष्ट और सफल जीवन करेंगे व्यतीत

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 04 Dec 2025 07:29 AM IST
सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभव, ज्ञान और बुद्धि कौशल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थी जिसका आज भी उतना महत्व है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति जीवन में आने वाली हर तरह की समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

विज्ञापन
Chanakya Niti Sutras these things you will never get back in life
आचार्य चाणक्य की नीतियां - फोटो : Amar Ujala

Chanakya Niti Sutras in Hindi: चाणक्य नीति के अनुसार, युवावस्था मनुष्य के जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। इसलिए जीवन में सफल बनने के लिए इस अवस्था में कड़ी मेहनत के साथ ही हर व्यक्ति को कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति सफल और समृद्ध जीवन चाहता है, तो उसे कुछ अहम चीजों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि एक बार ये चीजें चली गई तो वापस नहीं मिलतीं। चलिए जानते हैं,  इन अहम 4 चीजों के बारे में विस्तार से।

Trending Videos
Chanakya Niti Sutras these things you will never get back in life
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala

अवसर को पहचानकर समय पर फैसला करना

जो लोग समय पर मौके को पहचानकर तुरंत निर्णय लेते हैं, वही जीवन में आगे बढ़ते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में कई अवसर मिलते हैं, लेकिन हर अवसर दोबारा नहीं मिलता। जो व्यक्ति केवल सोचते रहते हैं और कदम नहीं उठाते, वो पीछे रह जाते हैं। इसलिए अवसर को पहचानकर समय पर फैसला करना ही सफलता की कुंजी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Sutras these things you will never get back in life
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala

जुबान से निकले शब्द

चाणक्य नीति के अनुसार, जुबान से निकले शब्द बिल्कुल तीर की तरह होते हैं। एक बार बोल दिए जाएं तो उन्हें वापस नहीं लिया जा सकता। कठोर और असभ्य भाषा का प्रयोग न करें, बल्कि मधुर और सौम्य वाणी का इस्तेमाल करें ताकि रिश्तों और प्रतिष्ठा को बचाया जा सके। कई बार गुस्से में कही गई बातें सामने वाले के मन पर गहरा घाव छोड़ देती हैं, जो समय बीतने के बाद भी आसानी से नहीं मिटते।


 

Chanakya Niti: जानें कैसे बनें मालामाल, आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान


Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन बातों को अपनाने वालों के जीवन में कभी नहीं आती हैं मुसीबतें

Chanakya Niti Sutras these things you will never get back in life
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala
भरोसा शीशे की तरह होता है


चाणक्य नीति के अनुसार, भरोसा शीशे की तरह होता है जो टूटने के बाद जुड़ता तो है, लेकिन दरारें हमेशा रह जाती हैं। रिश्तों को बनाए रखने के लिए ईमानदारी, सच्चाई और पारदर्शिता बहुत जरूरी है। हर रिश्ते की असली ताकत भरोसा होता है। अगर ये भरोसा एक बार टूट जाए तो उसे फिर से पहले जैसा बनाना बेहद कठिन हो जाता है।

विज्ञापन
Chanakya Niti Sutras these things you will never get back in life
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala
समय का सदुपयोग


चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में सबसे अनमोल चीज हमारा समय है। एक बार जो समय बीत जाता है, वह चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, वापस नहीं आता। इसलिए हमें समय का सदुपयोग कर टालमटोल से बचना चाहिए और वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जो व्यक्ति समय की कद्र नहीं करता, उसे आगे चलकर पछताना ही पड़ता है।






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed