Chanakya Niti For Relationship: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कई ऐसी बातें प्रस्तुत की हैं, जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। यह आचार्य चाणक्य की दूरदर्शिता को विशेष रूप से प्रस्तुत करते हैं। आचार्य चाणक्य को कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। महान रणनीतिकार और अर्थशास्त्री चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर नंद वंश को नष्ट कर दिया था और एक साधारण बच्चे चंद्रगुप्त मौर्य को अपनी नीतियों के कारण मगध का सम्राट बना दिया था। चाणक्य को न केवल राजनीति बल्कि समाज के हर विषय का भी गहन ज्ञान और अंतर्दृष्टि थी। आचार्य चाणक्य ने एक नीति भी बनाई है, जिसमें उन्होंने समाज के लगभग हर विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नैतिकता में पति-पत्नी के आपसी संबंधों के बारे में बताया, जिसमें उन चीजों के बारे में बताया गया है जो अक्सर वैवाहिक जीवन को बर्बाद कर देती हैं। चाणक्य ने पति-पत्नी के बीच की बुरी बातों को धीमा जहर बताया है, जो अंततः रिश्ते को नष्ट कर देता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें जिनसे बचा जा सकता है।
Chanakya Niti: इन वजहों से टूटते हैं रिश्ते,अगर नहीं रखा ध्यान तो बिखर जाएगा पलभर में
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन

