सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: भरोसेमंद लोगों के ये होते हैं खास लक्षण, भाग्यशाली लोगों को मिलता है इनका साथ

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 04 May 2026 04:02 PM IST
सार

Signs Of A Trustworthy Man: अक्सर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सामने वाला सच में भरोसे के लायक है या सिर्फ दिखावे में अच्छा है। चाणक्य ने अपनी नीतियों में भरोसेमंद पुरुषों के लक्षण के बारे में भी बताए हैं। आइए जानते हैं कि इनकी पहचान कैसे कर सकते हैं।

विज्ञापन
Seven signs of a trustworthy man Key Traits of Highly Trustworthy People chanakya niti in hindi
भरोसेमंद पुरुषों की पहचान - फोटो : AI

Key Traits of Highly Trustworthy Man: रिश्ते केवल प्यार भरी बातें और खूबसूरत तस्वीरों तक सीमित नहीं होते। असली कसौटी तब सामने आती है जब वक्त मुश्किल होता है। हर लड़की चाहती है कि उसके साथ कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो सिर्फ अच्छे दिनों का नहीं, बल्कि हर परिस्थिति का साथी बने। लेकिन अक्सर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सामने वाला सच में भरोसे के लायक है या सिर्फ दिखावे में अच्छा है। ऐसे में प्राचीन ज्ञान आज भी रास्ता दिखाता है। चाणक्य की नीतियां आज भी एक सच्चे और भरोसेमंद पुरुष की पहचान करने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं कि चाणक्य ने भरोसेमंद पुरुष के लक्षण क्या बताए हैं।



Brahma Muhurat: ब्रह्म मुहूर्त को क्यों कहा जाता है दिन का सबसे शक्तिशाली समय? जानें इस समय क्या करना चाहिए
Stress Relief Mantra: तनाव दूर करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वासी से लेकर बनेंगे धैर्यवान

Trending Videos
Seven signs of a trustworthy man Key Traits of Highly Trustworthy People chanakya niti in hindi
मुश्किलों से न भागना - फोटो : adobe stock

मुश्किलों से न भागना
एक मजबूत पुरुष वही होता है जो मुश्किलों से भागता नहीं है। जब हालात बिगड़ते हैं, तब उसका असली स्वभाव सामने आता है। वह न तो अपने रिश्ते से पीछे हटता है और न ही जिम्मेदारियों से बचता है। वह अपने काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलता है और अपने साथी की भावनाओं को महत्व देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Seven signs of a trustworthy man Key Traits of Highly Trustworthy People chanakya niti in hindi
कमजोरियों को स्वीकार करना - फोटो : istock

कमजोरियों को स्वीकार करना
एक परिपक्व पुरुष अपनी भावनाओं से डरता नहीं है। वह खुद के साथ समय बिताने की क्षमता रखता है और अपनी कमजोरियों को स्वीकार करता है। वह चुप्पी से घबराता नहीं, बल्कि उसे समझने का माध्यम बनाता है। यही वजह है कि वह अपने साथी की भावनाओं को भी नकारता नहीं, बल्कि उन्हें समझने की कोशिश करता है। 

Seven signs of a trustworthy man Key Traits of Highly Trustworthy People chanakya niti in hindi
वादा निभाना - फोटो : Adobe

वादा निभाना
आज के समय में कई लोग शब्दों से बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन उनके काम उन वादों के अनुरूप नहीं होते। ऐसे लोग शुरुआत में आकर्षक लग सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी सच्चाई सामने आ जाती है। खासकर वे लोग जो हर समय अपनी ही तारीफ करते रहते हैं, उनसे दूरी बनाना ही बेहतर होता है। 
 

विज्ञापन
Seven signs of a trustworthy man Key Traits of Highly Trustworthy People chanakya niti in hindi
जिम्मेदारी निभाना - फोटो : Adobe

जिम्मेदारी निभाना
जो पुरुष जिम्मेदारी से बचते हैं, वे कभी भी स्थिर रिश्ते नहीं बना पाते। ऐसे लोग साथ तो चाहते हैं, लेकिन किसी भी मुश्किल में सबसे पहले पीछे हट जाते हैं। वे रिश्ते को निभाने के बजाय उसे सिर्फ दिखावे के लिए रखते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्तियों से दूर रहना ही समझदारी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed