{"_id":"63beb707e0527b05c9165748","slug":"anhat-singh-to-umran-malik-indian-young-players-to-watch-out-for-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Youth Day: अनहत सिंह से लेकर उमरान मलिक तक, 2023 में भारत के लिए कमाल कर सकते हैं ये युवा खिलाड़ी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
National Youth Day: अनहत सिंह से लेकर उमरान मलिक तक, 2023 में भारत के लिए कमाल कर सकते हैं ये युवा खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:09 AM IST
सार
अनहत सिंह ने साल की शुरुआत में ही ब्रिटिश ओपन जीतकर 2023 का शानदार आगाज किया है। वहीं, उमरान मलिक अपनी गति से कमाल कर रहे हैं। इस साल ये दोनों खिलाड़ी कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अनहत सिंह (बाएं) और उमरान मलिक (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में 12 जनवरी का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्मावी विवेकानंद का जन्म हुआ था। विवेकानंद साल 1863 में 12 जनवरी के दिन ही पैदा हुए थे। 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। हालांकि, इससे पहले उन्होंने अपने दर्शन, सिद्धांत, आध्यात्मिक विचार और उनके आदर्श से सभी को प्रभावित किया। उनके ये विचार और आदर्श युवाओं में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार कर सकते हैं, उनके लिए प्रेरणा का एक श्रेष्ठ स्रोत साबित हो सकते हैं। इसी वजह से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
युवाओं के लिए खेल भी बहुत उपयोगी होते हैं। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास के अलावा बीमारियों से दूर रहने में भी मदद मिलती है। साथ ही युवा ही खेल की दुनिया में कमाल करते हैं। क्रिकेट से लेकर फुटबॉल और स्क्वॉश तक हर खेल में युवा खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। यहां हम पांच ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
अनहत सिंह
2 of 6
अनहत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
14 साल की अनहत सिंह ने साल 2023 की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने ब्रिटिश जूनियर ओपन में गर्ल्स अंडर-15 स्क्वैश खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था। अनहत ब्रिटिश जूनियर ओपन में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने तीन बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला है और दो बार चैंपियन बनी हैं, जबकि एक बार उपविजेता रही हैं। अब अनहत से आने वाले टूर्नामेंट में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
नीरज चोपड़ा
3 of 6
डायमंड लीग जीतने के बाद नीरज चोपड़ा।
- फोटो : Instagram : @media.iccsai
25 साल के नीरज चोपड़ा पहले ही पूरी दुनिया में अपना नाम बना चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने डायमंड लीग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। हालांकि, चोट के चलते वह राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले सके, लेकिन नीरज इस साल देश के लिए कई और बड़े पदक जीत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभमन गिल
4 of 6
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
23 साल के शुभमन गिल भी इस साल देश के लिए कमाल कर सकते हैं। उन्होंने भारत की वनडे टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है और 2023 के पहले वनडे मैच में बेहतरीन अर्धशतक भी लगाया। गिल टेस्ट में पहले भी देश के लिए बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। इस साल वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
उमरान मलिक
5 of 6
उमरान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
23 साल के उमरान मलिक ने बहुत ही कम समय में भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई है। वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं और सभी दिग्गजों को काफी प्रभावित किया है। उमरान ने इस साल की शुरुआत से ही श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है और विकेट लेने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया है। अब वह वनडे विश्व कप में भी देश के लिए कमाल कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।