Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Bajrang punia Vinesh phogat Sakshi Malik and many champion Wrestlers on Protest know all medal list
{"_id":"63c91b40124a034a8310ef41","slug":"bajrang-punia-vinesh-phogat-sakshi-malik-and-many-champion-wrestlers-on-protest-know-all-medal-list-2023-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: विरोध का चेहरा बने बजरंग-विनेश समेत ये चैंपियन खिलाड़ी, जानें किसने कब देश का नाम किया रोशन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wrestlers Protest: विरोध का चेहरा बने बजरंग-विनेश समेत ये चैंपियन खिलाड़ी, जानें किसने कब देश का नाम किया रोशन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:21 PM IST
सार
खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ अलग-अलग आरोप लगाए। इनमें विनेश फोगाट द्वारा लगाया गया यौन शोषण का आरोप सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
1 of 8
साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत अन्य पहलवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
18 जनवरी (बुधवार) को दिल्ली से एक बड़ी खबर आई कि देश के कई चैंपियन पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। बजंरग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे दिग्गज खिलाड़ी जब धरने पर बैठे तो पूरा देश हिल गया। खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ अलग-अलग आरोप लगाए। इनमें विनेश फोगाट द्वारा लगाया गया यौन शोषण का आरोप सबसे बड़ा था।
2 of 8
धरने पर बैठे पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
विनेश ने कहा कि कई लड़कियों के साथ संघ में यौन शोषण हुआ है। उसके अलावा अन्य पहलवानों ने प्रताड़ना और बदसलूकी के आरोप लगाए। आरोपों के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर अगर ये सही साबित हुए तो वह फांसी पर लटकने के लिए तैयार हैं। इस धरने में 30 से अधिक पहलवान शामिल हैं। हम उनमें से कुछ की उपलब्धियों के बारे में आपको यहां बता रहे हैं...
बजरंग पूनिया
3 of 8
बजरंग पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के इस दिग्गज पहलवान ने ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई तीनों खेलों में पदक जीते हैं। बजरंग ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में रजत और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। बजरंग ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण (2018-गोल्डकोस्ट, 2022-बर्मिंघम) और एक रजत (2014-ग्लास्गो) अपने नाम किया है। वह विश्व चैंपियनशिप में एक रजत के अलावा तीन कांस्य भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विनेश फोगाट
4 of 8
विनेश फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस धरने पर बैठने वाली मुख्य पहलवानों में विनेश फोगाट शामिल हैं। विनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण (2014, 2018 और 2022) जीत हैं। एशियाई खेलों की बात करें तो उन्होंने एक स्वर्ण (2018) और एक कांस्य (2014) जीता है। विनेश ने विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य अपने नाम किया है।
विज्ञापन
साक्षी मलिक
5 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की सफल महिला पहलवानों में एक साक्षी मलिक ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक अपने नाम कर चुकी हैं। साक्षी 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीती थीं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण (2022), एक रजत (2014) और एक कांस्य (2018) जीतने में सफलता हासिल की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।