फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Roberto Bautista Agut Scores Twice on Football Debut After Tennis Retirement

Bautista Agut: कभी टेनिस में जोकोविच-मेदवेदेव को हरा चुके बतिस्ता का फुटबॉल में कमाल, डेब्यू पर दो गोल दागे

Sat, 15 Aug 2026 10:31 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 15 Aug 2026 10:31 PM IST
सार

टेनिस के दिग्गज रॉबर्टो बतिस्ता अगुट ने संन्यास के बाद फुटबॉल में कदम रखा और डेब्यू मैच में ही दो गोल दागे। 2019 में दुनिया के नंबर-9 खिलाड़ी रहे बतिस्ता अगुट ने अपने नए खेल करियर की शुरुआत जीत के साथ की है।

विज्ञापन
Roberto Bautista Agut Scores Twice on Football Debut After Tennis Retirement
बतिस्ता अगुट - फोटो : IANS

विस्तार

पूर्व स्पेनिश टेनिस स्टार और 2019 विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट रॉबर्टो बतिस्ता अगुट ने फुटबॉल में अपने नए सफर की शानदार शुरुआत की है। टेनिस से संन्यास लेने के करीब एक महीने बाद फुटबॉल मैदान पर उतरे 38 वर्षीय बतिस्ता अगुट ने अपने डेब्यू मैच में दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बतिस्ता अगुट ने स्पेन की सातवें स्तर की फुटबॉल टीम सीडी एल्स इबारसोस के लिए पदार्पण किया। उनकी टीम ने मुकाबले में 4-2 से जीत दर्ज की। क्लब ने उनसे पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

टेनिस के बाद फुटबॉल की ओर रुख
बतिस्ता अगुट ने करीब एक महीने पहले पेशेवर टेनिस को अलविदा कहा था। इसके बाद उन्होंने फुटबॉल का रुख किया और सीडी एल्स इबारसोस के साथ करार किया। हालांकि, फुटबॉल उनके लिए बिल्कुल नया खेल नहीं है। टेनिस को करियर के रूप में चुनने से पहले वह स्पेन के मशहूर क्लब विलारियल की यूथ टीम के लिए फुटबॉल खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेनिस में दिग्गजों को दी थी मात
  • रॉबर्टो बतिस्ता अगुट ने अपने टेनिस करियर में 12 सिंगल्स खिताब जीते। वह 2019 में विंबलडन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, जबकि उसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी।
  • 2019 में ही उन्होंने करियर की सर्वोच्च एटीपी रैंकिंग नंबर-9 हासिल की और स्पेन के साथ डेविस कप भी जीता।
  • अपने करियर के दौरान उन्होंने नोवाक जोकोविच, डेनिल मेदवेदेव, अलेक्जेंडर ज्वेरेव और मारिन सिलिच जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को हराया। मेदवेदेव के खिलाफ उनका रिकॉर्ड खास तौर पर प्रभावशाली रहा, जहां उन्होंने 7 मुकाबलों में 5 जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शरीर ने दिया संन्यास का संकेत
टेनिस से संन्यास लेने के फैसले पर बतिस्ता अगुट ने कहा था कि एक समय ऐसा आता है जब शरीर और दिमाग दोनों खेल से दूरी बनाने का संकेत देते हैं। उन्होंने माना था कि वह पहले जैसी शारीरिक स्थिति में नहीं हैं और एक सप्ताह में चार या पांच मैच खेलने में सक्षम नहीं हैं। अब उन्होंने फुटबॉल में नई चुनौती स्वीकार की है और अपने पहले ही मुकाबले में दो गोल करके दिखा दिया कि खेल के मैदान पर उनका जुनून अभी भी बरकरार है।

क्लब ने सोशल मीडिया पर किया एलान
सीडी एल्स इबारसोस ने बतिस्ता अगुट को साइन करने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। क्लब ने अपने पोस्ट में लिखा था कि रॉबर्टो बतिस्ता अगुट अब आधिकारिक तौर पर सीडी एल्स इबारसोस के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed