Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Chess Olympiad 2024 Winner Men and Women Trophy Celebration Viral Video Rohit Sharma T20 World Cup Style
{"_id":"66f153700f51576c530cadad","slug":"chess-olympiad-2024-winner-men-and-women-trophy-celebration-viral-video-rohit-sharma-t20-world-cup-style-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chess Olympiad 2024: शतरंज के चैंपियनों ने रोहित शर्मा के अंदाज में मनाया जीत का जश्न, वायरल हुआ खास वीडियो","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess Olympiad 2024: शतरंज के चैंपियनों ने रोहित शर्मा के अंदाज में मनाया जीत का जश्न, वायरल हुआ खास वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:09 PM IST
सार
अब भारतीय टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शतरंज के चैंपियनों को रोहित शर्मा के अंदाज में जश्न मनाते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 3
रोहित शर्मा की तरह शतरंज चैंपियनों ने मनाया जश्न
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अब भारतीय टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शतरंज के चैंपियनों को रोहित शर्मा के अंदाज में जश्न मनाते देखा जा रहा है।
2 of 3
शतरंज चैंपियन
- फोटो : twitter
शतरंज विजेताओं का अनोखा जश्न
इस ऐतिहासिक जीत के बाद शतरंज ओलंपियाड के स्वर्ण विजेताओं ने खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कॉपी किया। इसका वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि तानिया सचदेव और डी गुकेश दोनों तरफ से उसी धीरे-धीरे ट्रॉफी उठाते हुए आते हैं जैसे हिटमैन ने किया था। बता दें कि, भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद लियोनल मेसी के प्रतिष्ठित वॉक सेलिब्रेशन को कॉपी किया था। अब शतरंज के विजेतआओं ने भी इस तरह जश्न मनाया है।
India team spirit! Celebration time! Olympiad Champions!
पुरुषों ने 21 और महिलाओं ने 19 अंक हासिल किए
डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी, आर प्रज्ञानंद, विदित गुजराती और पी हरिकृष्णा की पुरुष टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और कुल 22 में से 21 अंक हासिल किए। पुरुषों में अमेरिका ने रजत और उज्बेकिस्तान ने कांस्य जीता। डी हरिका, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव की महिला टीम ने 19 अंक हासिल किए। कजाकिस्तान को रजत और अमेरिका को कांस्य मिला भारतीय खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा। गुकेश ने शीर्ष बोर्ड और अर्जुन ने तीसरे बोर्ड पर स्वर्ण जीता। महिलाओं में दिव्या देशमुख ने तीसरे और वंतिका अग्रवाल ने चौथे बोर्ड पर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 2014 और 2022 में पुरुषों ने कांस्य और महिलाओं ने 2022 में कांस्य पदक जीता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।