सब्सक्राइब करें

CWG 2022: चेहरे जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में दिलाया सोना, मीराबाई चानू ने की शुरुआत तो अचंत शरत ने किया अंत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Mon, 08 Aug 2022 09:29 PM IST
सार

मीराबाई चानू ने पहला और अचंत शरत कमल ने आखिरी स्वर्ण जीता। इस दौरान पीवी सिंधु, निकहत जरीन और बजरंग पूनिया जैसे दिग्गज एथलीट ने भी गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Mirabai chanu to pv sindhu lakshya sen Achanta Sharath Athletes who won gold for India
मीराबाई चानू और अचंत शरत कमल - फोटो : अमर उजाला
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में सारे प्रतिस्पर्धी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदक अपने नाम किए। मीराबाई चानू ने पहला और अचंत शरत कमल ने आखिरी स्वर्ण जीता। इस दौरान पीवी सिंधु, निकहत जरीन और बजरंग पूनिया जैसे दिग्गज एथलीट ने भी गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया। जानिए किन-किन खिलाड़ियों ने भारत को सोना दिलाया...
Trending Videos

मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग)

Commonwealth Games 2022 Mirabai chanu to pv sindhu lakshya sen Achanta Sharath Athletes who won gold for India
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने भारत को पहला स्वर्ण दिलाया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मीराबाई लगातार तीन राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने में कामयाब रहीं। 2014 ग्लास्गो में मीरा ने रजत पदक और 2018 गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेरेमी लालरिनुंगा (वेटलिफ्टिंग)

Commonwealth Games 2022 Mirabai chanu to pv sindhu lakshya sen Achanta Sharath Athletes who won gold for India
जेरेमी लालरिनुंगा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को बर्मिंघम में दूसरा स्वर्ण पदक वेटलिफ्टिंग में ही जेरेमी लालरिनुंगा ने दिलाया। उन्होंने 67 किग्रा भारवर्ग में इतिहास रच दिया। जेरेमी ने 300 किग्रा भार उठाकर देश को सोना दिलाया। वह बर्मिंघम में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं।

अंचिता शेउली (वेटलिफ्टिंग)

Commonwealth Games 2022 Mirabai chanu to pv sindhu lakshya sen Achanta Sharath Athletes who won gold for India
अचिंता शेउली - फोटो : सोशल मीडिया
वेटलिफ्टिंग में ही भारत को तीसरा स्वर्ण मिला। 20 साल के अचिंता शेउली ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो समेत कुल 313 किलो वजन उठाया।
विज्ञापन

महिला लॉन बॉल टीम

Commonwealth Games 2022 Mirabai chanu to pv sindhu lakshya sen Achanta Sharath Athletes who won gold for India
भारतीय महिला लॉन बॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण जीता। उसने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की की चौकड़ी थी। भारत का लॉन बॉल में यह पहला पदक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed