सब्सक्राइब करें

Diamond League Final 2025: लगातार तीसरे साल नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में उपविजेता रहे, वेबर ने जीता खिताब

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Aug 2025 01:05 AM IST
सार

Diamond League Final Javelin Throw: नीरज लय में नजर नहीं आ रहे थे और उन्होंने तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास में फाउल किया, लेकिन इससे उनके स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ा और वह तीसरे स्थान पर ही काबिज रहे। हालांकि, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने छठे और अंतिम प्रयास में गियर बदला और 85.01 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

विज्ञापन
Diamond League 2025 Final Javelin Thrower Neeraj Chopra Throw Records Performance Analysis
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार तीसरे साल डायमंड लीग फाइनल का खिताब अपने नाम करने में असफल रहे। नीरज इस दौरान संघर्ष करते नजर आए, लेकिन 85.01 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो से दूसरे स्थान पर रहे। नीरज 2022 में डायमंड लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन 2023 और 2024 के बाद इस वर्ष भी वह उपविजेता रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.51 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ खिताब अपने नाम करने में सफल रहे। 
Trending Videos
Diamond League 2025 Final Javelin Thrower Neeraj Chopra Throw Records Performance Analysis
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
वेबर को पीछे नहीं छोड़ सके नीरज 
नीरज का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा था। नीरज ने डायमंड लीग के चार में से दो क्वालिफाइंग चरण में हिस्सा लिया था, इसके बावजूद वह चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे थे। नीरज ने इस दौरान 90 मीटर का आंकड़ा भी पार कर लिया था जो उनके लिए पिछले कुछ समय से चुनौती बना हुआ था। नीरज ने मई में दोहा चरण में 90.23 मीटर के थ्रो के साथ 90 मीटर के आंकड़े को पार किया, लेकिन जर्मनी के वेबर के पीछे दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद उन्होंने जून में 88.16 मीटर के प्रयास के साथ पेरिस चरण जीता था। डायमंड लीग के फाइनल में भी ऐसा ही देखने मिला, जहां नीरज वेबर को पीछे नहीं छोड़ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diamond League 2025 Final Javelin Thrower Neeraj Chopra Throw Records Performance Analysis
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
पहले प्रयास में तीसरे स्थान पर रहे नीरज
वेबर ने पहले ही प्रयास में 91 मीटर से अधिक का थ्रो कर नीरज पर दबाव बना दिया था। नीरज ने पहले प्रयास में 84.35 मीटर भाला फेंका और वह तीसरे स्थान पर थे। शीर्ष पर शुरुआत से ही जर्मनी के जूलियन वेबर रहे, जिन्होंने पहले प्रयास में ही 91.37 मीटर दूर भाला फेंका। दूसरे स्थान पर त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट थे, जिन्होंने 84.95 मीटर भाला फेंका। 
Diamond League 2025 Final Javelin Thrower Neeraj Chopra Throw Records Performance Analysis
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
लगातार दूसरे प्रयास में वेबर में 91+ मीटर का थ्रो किया 
नीरज ने जहां दूसरे प्रयास में 82 मीटर भाला फेंका और वह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, जूलियन वेबर ने लगातार दूसरी बार 91 मीटर से ज्यादा भाला फेंका और शीर्ष पर बरकरार रहे। उन्होंने 91.51 मीटर भाला फेंका। दूसरे प्रयास के बाद भी दूसरे स्थान पर केशोर्न वालकॉट थे, जिन्होंने 79.91 मीटर की दूरी तय की। 
विज्ञापन
Diamond League 2025 Final Javelin Thrower Neeraj Chopra Throw Records Performance Analysis
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज के लगातार तीन प्रयास फाउल रहे
नीरज लय में नजर नहीं आ रहे थे और उन्होंने तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास में फाउल किया, लेकिन इससे उनके स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ा और वह तीसरे स्थान पर ही काबिज रहे। हालांकि, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने छठे और अंतिम प्रयास में गियर बदला और 85.01 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहे। नीरज ने अपने इस थ्रो से वॉलकॉट को तीसरे स्थान पर ढकेल दिया। वहीं, पहले पायदान पर जर्मनी के जूलियन वेबर ने दबदबा बनाए रखा। तीसरे प्रयास में उन्होंने भी फाउल किया। वेबर ने फिर चौथे प्रयास में 83.66 मीटर और पांचवें प्रयास में 86.45 मीटर का भाला फेंका, जबकि छठे प्रयास में 88.66 मीटर का थ्रो किया। वेबर का दूसरा प्रयास खिताब जीतने के लिए काफी था। वॉलकॉट ने तीसरे प्रयास में 81.78 मीटर की दूरी तय की, जबकि चौथे प्रयास में फाउल किया और पांचवें प्रयास में 77 मीटर का थ्रो फेंका। अंतिम प्रयास में उन्होंने 78.30 मीटर का थ्रो किया और 84.95 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज बोले- टाइमिंग सही नहीं थी
चोपड़ा ने फाइनल के बाद कहा, आज टाइमिंग अच्छी नहीं रही और रनअप खराब रहा। अभी हालांकि विश्व चैंपियनशिप में तीन सप्ताह का समय है और मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा।  यह उतना बुरा नहीं था, लेकिन हम विश्व चैंपियनशिप के काफी करीब है लिहाजा सुधार जरूरी है। कुछ चीजें अच्छी रही और कुछ नहीं। आखिरी प्रयास में मैने 85 मीटर का थ्रो फेंका। लेकिन मैं जूलियन के लिए बहुत खुश हूं जिसने 91 मीटर का थ्रो फेंका। हम तीन सप्ताह बाद फिर मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed