फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diamond League: डायमंड लीग फाइनल में जलवा बिखेरने उतरेंगे साबले, नीरज के लिए खिताब जीतने की होगी चुनौती

Thu, 12 Sep 2024 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Sep 2024 03:51 PM IST
सार

पहली बार डायमंड लीग फाइनल दो दिन में होगा जिसमें ओलंपिक पदक विजेताओं समेत दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी 32 स्पर्धाओं में उतरेंगे। पोल वॉल्ट रिकार्डधारी अर्मांड डु प्लांटिस, अमेरिकी फर्राटा धाविका शा कारी रिचर्डसन और बाधा दौड़ स्टार सिडनी मैकलागलिन लेवरोन इसमें नजर आएंगे।

विज्ञापन
Diamond League final in Brussels Javelin Thrower Neeraj Chopra and steeplechaser Avinash Sable compete preview
डायमंड लीग फाइनल - फोटो : अमर उजाला
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और स्टीपलचेज खिलाड़ी अविनाश साबले शुक्रवार से शुरू हो रहे डायमंड लीग फाइनल में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। पहली बार डायमंड लीग फाइनल दो दिन में होगा जिसमें ओलंपिक पदक विजेताओं समेत दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी 32 स्पर्धाओं में उतरेंगे। पोल वॉल्ट रिकार्डधारी अर्मांड डु प्लांटिस, अमेरिकी फर्राटा धाविका शा कारी रिचर्डसन और बाधा दौड़ स्टार सिडनी मैकलागलिन लेवरोन इसमें नजर आएंगे।
Diamond League final in Brussels Javelin Thrower Neeraj Chopra and steeplechaser Avinash Sable compete preview
अविनाश साबले - फोटो : twitter
पेरिस की निराशा भूल प्रभाव छोड़ना चाहेंगे साबले
साबले 300 मीटर स्टीपलचेज में चुनैती पेश करेंगे। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी साबले पेरिस ओलंपिक के फाइनल में 11वें स्थान पर रहे थे और प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। पहली बार होगा जब वह डायमंड लीग सत्र के फाइनल में उतरेंगे। साबले शुक्रवार को चुनौती पेश करने के लिए उतरेंगे। साबले डायमंड लीग तालिका में 14वें स्थान पर रहे जिनके तीन अंक हैं। उनसे ऊंची रैंकिंग वाले इथियोपिया के लामेचा गिरमा, न्यूजीलैंड के जोर्डी बीमिश, जापान के रियुजी मूरा और अमेरिका के हिलेरी बोर ने नाम वापस ले लिया जिससे उन्हें शीर्ष 12 के कटऑफ में जगह मिली। साबले सात जुलाई को डायमंड लीग के पेरिस चरण में छठे स्थान पर रहे थे और उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था। वह सिलेसिया चरण में 14वें स्थान पर रहे थे।
Diamond League final in Brussels Javelin Thrower Neeraj Chopra and steeplechaser Avinash Sable compete preview
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
दूसरे स्थान के सिलसिले को तोड़ने पर रहेगी नीरज की नजरें 
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण के बाद पेरिस में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा शनिवार को उतरेंगे तो जीत के साथ सत्र का समापन करना चाहेंगे। नीरज 14 अंक लेकर चौथे स्थान के साथ फाइनल में पहुंचे हैं। वह दोहा और लुसाने में दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज पेरिस ओलंपिक में भी दूसरे स्थान पर रहे थे और अब उनकी कोशिश डायमंड लीग फाइनल में पहले स्थान पर रहकर खिताब जीतने की होगी। डायमंड लीग के विजेता को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए वाइल्ड कार्ड भी दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diamond League final in Brussels Javelin Thrower Neeraj Chopra and steeplechaser Avinash Sable compete preview
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं नीरज 
नीरज ने पिछले सप्ताह ज्यूरिख चरण में भाग नहीं लिया था। वह चेक गणराज्य के याकूब वाडलेश, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मनी के जूलियर वेबर से पीछे हैं। नीरज इस सत्र में फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं और ग्रोइन की चोट से निजात पाने के लिये डॉक्टर को दिखाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed