{"_id":"69294e72cebecfde2d02e03e","slug":"david-beckham-goes-viral-in-mumbai-tricks-young-goalie-scores-and-apologises-with-folded-hands-2025-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"David Beckham Video: बेकहम ने मुंबई में नन्हे गोलकीपर को इस तरह छकाया, गोल दागने के बाद हाथ जोड़कर मांगी माफी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
David Beckham Video: बेकहम ने मुंबई में नन्हे गोलकीपर को इस तरह छकाया, गोल दागने के बाद हाथ जोड़कर मांगी माफी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:55 PM IST
सार
इस प्यारे पल को देख फैन्स कमेंट्स में उन्हें जेंटलमैन और दिल जीतने वाला खिलाड़ी कह रहे हैं। भारत में बेकहम की यह यात्रा लगातार चर्चा में बनी हुई है और उनके हर पोस्ट पर भारी प्रतिक्रिया मिल रही है।
मुंबई दौरे पर आए फुटबॉल सुपरस्टार डेविड बेकहम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक नन्हे गोलकीपर के साथ मजेदार फुटबॉल मुकाबला करते नजर आते हैं। वीडियो में बेकहम एक मैदान में कुछ बच्चों के साथ खेलते हुए दिखे। बेकहम अकेले सभी बच्चों को चकमा देते हुए और अपनी शानदार ड्रिब्लिंग स्किल से चौंकाते हैं। आखिर में वह शानदार गोल दागते हैं।
इसके बाद वह मुस्कुराते हुए बच्चों से हाई फाइव करते दिखते हैं। फिर वह हाथ जोड़कर नन्हे गोलकीपर से मजाकिया अंदाज में माफी मांगते हैं और फिर उससे हाई फाइव करते हैं। इस प्यारे पल को देख फैन्स कमेंट्स में उन्हें जेंटलमैन और दिल जीतने वाला खिलाड़ी कह रहे हैं। भारत में बेकहम की यह यात्रा लगातार चर्चा में बनी हुई है और उनके हर पोस्ट पर भारी प्रतिक्रिया मिल रही है।
फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम इन दिनों यूनिसेफ के कार्यक्रम के तहत भारत दौरे पर हैं और यह यात्रा उनके लिए यादगार पलों से भरी हुई है। बेकहम ने इंस्टाग्राम पर अपनी भारत यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इनमें उन्होंने भारतीय परंपरा, भोजन और लोगों की गर्मजोशी भरे स्वागत की खुलकर सराहना की है। उनके पोस्ट न सिर्फ भारतीय संस्कृति के प्रति उनके अनुभवों को दर्शा रहे हैं, बल्कि देशभर में उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह और गर्व भी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बेकहम ने साझा किए खूबसूरत पल
- फोटो : Instagram
एक वीडियो में वह पारंपरिक स्वागत के दौरान आरती और फूलों की वर्षा के बीच मुस्कुराते नजर आते हैं। इस दौरान उन्होंने लिखा, 'आप सभी की मेहमाननवाजी ने दिल छू लिया… पारंपरिक स्वागत के लिए धन्यवाद। दाल की चाट बनाना सीखना मेरे लिए एक नया और मजेदार अनुभव रहा। मुंबई में मैं कुछ बेहद खूबसूरत यादें बना रहा हूं।'
स्कूल का दौरा, बच्चों संग बैठकर की पढ़ाई और बातचीत
भारत यात्रा में बेकहम सिर्फ फुटबॉल ही नहीं, बल्कि शिक्षा अभियानों से भी जुड़ रहे हैं। यूनिसेफ इंडिया के तहत भारत दौरे पर आए बेकहम ने एक स्कूल विजिट की तस्वीरों भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, 'भारत में /यह दिन बेहद खास रहा। वापस स्कूल जाने और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी पहल का हिस्सा बनकर बहुत खुशी मिली। ये अनुभव बेहद मजेदार और यादगार था।'
विज्ञापन
5 of 5
बेकहम ने साझा किए खूबसूरत पल
- फोटो : Instagram
तस्वीरों में बेकहम जमीन पर बैठकर बच्चों से बातचीत करते और क्लासरूम के अंदर भी बच्चों से बात करते और उन्हें एक्सरसाइज कराते दिखे। बेकहम बच्चों के सामने फुटबॉल से करतब भी दिखाया। वहीं, वह स्कूल कैंपस में सभी स्कूली बच्चों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।