Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Glasgow Commonwealth games 2026: Who is Mirabai Chanu? Indian weightlifting star profile and story
{"_id":"6a662e9f6287b4500d0530c1","slug":"glasgow-commonwealth-games-2026-who-is-mirabai-chanu-indian-weightlifting-star-profile-and-story-2026-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीराबाई चानू की कहानी: एक वक्त बनना चाहती थीं तीरंदाज, किस तरह एक किताब से बदल गई भारतीय भारोत्तोलक की जिंदगी?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
मीराबाई चानू की कहानी: एक वक्त बनना चाहती थीं तीरंदाज, किस तरह एक किताब से बदल गई भारतीय भारोत्तोलक की जिंदगी?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:28 PM IST
सार
भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मीराबाई ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए महिला 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता। आइए जानते हैं मीराबाई चानू किस तरह भारोत्तोलन में आगे बढ़ीं...
विज्ञापन
1 of 4
मीराबाई चानू
- फोटो : PTI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत की दिग्गज भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। ग्लास्गो में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह मीराबाई का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा और कुल चौथा पदक है। चानू ने 2014 में रजत, 2018 और 2022 में स्वर्ण पदक जीता था। अब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाई है। मणिपुर में पैदा हुईं मीराबाई बचपन में तीरंदाज बनना चाहती थीं, लेकिन भारोत्तोलन में आ गईं। इसके पीछे की कहानी काफी रोचक है।
2 of 4
पोडियम पर मीराबाई चानू
- फोटो : PTI
स्वर्ण पदक की लगाई हैट्रिक
स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीतकर भारत के स्वर्ण पदक का खाता खोल दिया। मीराबाई ने स्नैच में 85 किलोग्राम वजन उठाया जो राष्ट्रमंडल और राष्ट्रमंडल खेलों दोनों का नया रिकॉर्ड है। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंव जर्क में 105 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का एक और नया रिकॉर्ड बनाया। इस तरह उन्होंने कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई ने ग्लास्गो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक हासिल किया था।
3 of 4
मीराबाई चानू
- फोटो : PTI
पहाड़ से लकड़ियां चुनकर लाती थीं मीराबाई चानू
8 अगस्त 1994 को मणिपुर के नोंगपेक काकचिंग गांव में मीराबाई का जन्म हुआ था। उनका बचपन संघर्षों में बीता। वह पहाड़ से जलावन के लिए लकड़ियां चुनकर लाती थीं। बचपन से भारी सामान उठाने वाली मीराबाई को शायद यह नहीं पता था कि वह आगे चलकर भारी सामान उठाकर ही देश को पदक दिलाएंगी। बचपन में मीराबाई तीरंदाज बनने के सपने देखती थीं। सातवीं कक्षा तक वह इसी में अपना करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन आठवीं में सबकुछ बदल गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आठवीं की किताब में उन्हें भारत की मशहूर भारोत्तोलक कुंजरानी देवी के बारे में पढ़ने का मौका मिला। कुंजरानी विश्व चैंपियनशिप में सात रजत और एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक जीती थीं। शुरू में मीराबाई को लगा कि वजन ही तो उठाना है, लेकिन बाद में उन्हें यह अहसास हुआ कि भारोत्तोलन काफी मुश्किल खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मीराबाई चानू
- फोटो : PTI
देश से बाहर भी गांव का चावल खाती हैं चानू
चानू ने इसमें देश को पदक दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की। इसके लिए उन्हें कई जगह परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। मीराबाई को अपने देश की मिट्टी और चावल से काफी लगाव है। वह जब भी विदेशी दौरे पर जाती हैं तो मिट्टी और चावल अपने साथ लेकर जाती हैं। वह देश से बाहर भी गांव का ही चावल खाती हैं। उनकी एक और रोचक कहानी यह है कि मीराबाई को भारोत्तोलन बनाने में ट्रक डाइवर्स का काफी योगदान है। उनके पास अपने गांव से 25 किमी दूर इंफाल में स्थित खेल अकादमी तक जाने के पैसे नहीं थे। रोजाना उनके लिए अभ्यास कठिन था। वह प्रतिदिन नदी की रेत को इंफाल तक ले जाने वाले ट्रक डाइवर्स से मदद मांगती थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।