फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

CWG 2026 Day 4 Live: भारत के ऋषिकांता का मुकाबला जारी, स्नैच में 121 किलो का वजन उठाकर बनाया गेम्स रिकॉर्ड

Sun, 26 Jul 2026 03:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 26 Jul 2026 03:09 PM IST
खास बातें

Glasgow Commonwealth Games Day 4 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का चौथा दिन है। भारतीय टीम अभी तक एक ही पदक जीत पाई है और आज पांच पदक दांव पर हैं। मीराबाई समेत भारोत्तोलक आज चुनौती पेश करेंगे। वहीं, बॉक्सिंग में जादूमणि पाकिस्तान के मुक्केबाज से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 4 Live: Mirabai Chanu Weightlifting Medals Tally Rishikant, Mirabai Chanu Updates
ऋषिकांता सिंह - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

03:04 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: ऋषिकांता सिंह के तीन अटैम्प्ट हुए

ऋषिकांता सिंह के तीन अटैम्प्ट हो चुके हैं। उन्होंने स्नैच राउंड में पहले अटैम्प्ट में 116 किलो, दूसरे अटैम्प्ट में 119 किलो और तीसरे अटैम्प्ट में 121 किलो का वजन उठाया। उन्हें मलयेशिया के मोहम्मद अनिक से कड़ी टक्कर मिल रही है। अनिक ने भी पहले अटैम्प्ट में 116 किलो, दूसरे अटैम्प्ट में 119 किलो और तीसरे अटैम्प्ट में 121 किलो का वजन उठाया। स्नैच राउंड से बेस्ट अटैम्प्ट को माना जाता है। यानी ऋषिकांता और अनिक 121-121 किलो के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ दूसरे राउंड में पहुंचे। अब क्लीन एंड जर्क राउंड होगा। स्नैच के बेस्ट अटैम्प्ट और क्लीन एंड जर्क के बेस्ट अटैम्प्ट को मिलाकर वजन कैलकुलेट किया जाएगा और सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले को स्वर्ण पदक मिलेगा। 
02:22 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: ऋषिकांत का मुकाबला जारी

भारत के स्टार भारोत्तोलक 60 किग्रा वर्ग में अपना मुकाबला खेल रहे हैं। उनसे स्वर्ण पदक की आस है। उनके नाम अहमदाबाद में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में नेशनल रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन
01:17 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: राष्ट्रमंडल खेल 2026: चौथे दिन भारत का पूरा कार्यक्रम

समय स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी
दोपहर 1:00 बजे लॉन बॉल्स (महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले) रूपा रानी टिर्की/पिंकी सिंह बनाम नामीबिया
दोपहर 2:00 बजे भारोत्तोलन (पुरुष 60 किग्रा फाइनल) ऋषिकांत सिंह (मेडल इवेंट)
शाम 4:30 बजे जिम्नास्टिक्स (पुरुष ऑल-अराउंड फाइनल) तपन मोहंती, योगेश्वर सिंह (मेडल इवेंट)
शाम 4:39 बजे तैराकी (4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट) श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा, धक्षण शशिकुमार
शाम 5:30 बजे भारोत्तोलन (महिला 48 किग्रा फाइनल) मीराबाई चानू (मेडल इवेंट)
शाम 7:15 बजे लॉन बॉल्स (पुरुष एकल सेक्शनल प्ले) पुतुल सोनोवाल बनाम शॉन जेम्स पार्निस
रात 10:05 बजे लॉन बॉल्स (महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले) भारत बनाम इंग्लैंड
रात 10:45 बजे बॉक्सिंग (महिला 54 किग्रा राउंड ऑफ 16) प्रीति पवार बनाम डेबरा मटेनजे
रात 11:00 बजे भारोत्तोलन (पुरुष 65 किग्रा फाइनल) राजा मथुपंडी (मेडल इवेंट)
रात 11:45 बजे बॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ 16) जादूमणि सिंह बनाम सुमामा रहमान (पाकिस्तान)
रात 12:45 बजे (27 जुलाई) बॉक्सिंग (पुरुष 65 किग्रा राउंड ऑफ 16) आदित्य प्रताप यादव बनाम नूहू बैटे
रात 1:56 बजे
(क्वालिफाई करने पर)
तैराकी (4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल) भारतीय टीम (मेडल इवेंट)
01:15 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: तैराकी में रिले टीम पर नजर

तैराकी में श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और धक्षन शशिकुमार की भारतीय टीम पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले की हीट में उतरेगी। यदि टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो देर रात पदक की दौड़ में भी नजर आएगी।
01:15 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: बॉक्सिंग में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेगी नजर

बॉक्सिंग में भारत के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। महिला 54 किग्रा वर्ग में प्रीति अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। वहीं पुरुष 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह मंडेन्गबाम का मुकाबला पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा, जिस पर सभी की निगाहें रहेंगी। इसके अलावा आदित्य प्रताप यादव भी पुरुष 65 किग्रा वर्ग में रिंग में उतरेंगे।
01:15 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: मीराबाई चानू पर होंगी सबकी निगाहें

भारोत्तोलन में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मीराबाई चानू होंगी। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट और 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। अब ग्लास्गो में वह लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर अपनी शानदार विरासत को और मजबूत करना चाहेंगी। इसके अलावा ऋषिकांत सिंह और राजा मथुपंडी भी अपने-अपने भार वर्ग में पदक जीतने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:09 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: भारत के ऋषिकांता का मुकाबला जारी, स्नैच में 121 किलो का वजन उठाकर बनाया गेम्स रिकॉर्ड

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का चौथा दिन है। भारतीय टीम अभी तक एक ही पदक जीत पाई है और आज पांच पदक दांव पर हैं। मीराबाई समेत भारोत्तोलक आज चुनौती पेश करेंगे। वहीं, बॉक्सिंग में जादूमणि पाकिस्तान के मुक्केबाज से भिड़ेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed