{"_id":"6a64b15d8bc172fe8f04d319","slug":"commonwealth-games-2026-day-3-highlights-basketball-boxing-bowls-and-para-bowls-swimming-results-updates-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2026 Day 3: तीसरे दिन भारत को नहीं मिला कोई पदक, लॉन बॉल में मिली सफलता; मुक्केबाज सचिन सिवाच अगले दौर में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026 Day 3: तीसरे दिन भारत को नहीं मिला कोई पदक, लॉन बॉल में मिली सफलता; मुक्केबाज सचिन सिवाच अगले दौर में
Sat, 25 Jul 2026 11:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:19 PM IST
सार
Glasgow Commonwealth Games Day 3 Highlights: राष्ट्रमंडल खेल 2026 के तीसरे दिन भारत कोई पदक नहीं जीत सका है। एक बार फिर तैराकी में निराशा मिली। हालांकि, मुक्केबाजी और लॉन बॉल में भारत को सफलता मिली है। आइए जानते हैं तीसरे दिन क्या हुआ...
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल
- फोटो : SAI Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेल 2026 के तीसरे दिन भारत को कोई पदक नहीं मिल सका है। भारतीय तैराकों ने पुरुष 400 मीटर फ्री स्टाइल वर्ग में निराशाजनक प्रदर्शन किया। वहीं, महिला व्हीलचेयर 3x3 बास्केटबॉल में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई, जबकि महिला लॉन बॉल पेयर्स में भी टीम को जीत मिली। आइए जानते हैं तीसरा दिन भारत के लिए कैसा रहा..
विज्ञापन
फाइनल में नहीं पहुंच सके भारतीय तैराक
भारतीय तैराकों का शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसमें धक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा दोनों ही पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। शशिकुमार ने टोलक्रॉस स्विमिंग सेंटर में आयोजित 400 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट में 27 तैराकों के बीच 3:58.09 मिनट का समय लेकर 15वां, जबकि आर्यन नेहरा ने 4:00.26 मिनट के साथ 16वां स्थान हासिल किया। तीसरी हीट में उतरे शशिकुमार ने प्रतियोगिता के मध्य तक सातवें स्थान पर पहुंचकर उम्मीद जगाई, लेकिन अंतिम चरण में अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके और फाइनल में प्रवेश से वंचित रह गए। चौथी हीट में प्रतिस्पर्धा कर रहे आर्यन शुरुआत से ही पिछड़ गए। मध्य चरण में वह अंतिम स्थान पर थे और अंत तक उसी स्थान पर रहे, जिसके कारण वह भी फाइनल में जगह नहीं बना सके।

व्हीलचेयर महिला बास्केटबॉल में मिली हार
भारत को शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की व्हीलचेयर महिला 3×3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप बी मैच में वेल्स से 1-16 से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम वेल्स की तेजी और स्कोरिंग क्षमता का मुकाबला करने में संघर्ष करती दिखी जिससे वह शुरुआत में ही पिछड़ गई। पूरे मैच में वेल्स का दबदबा रहा जबकि भारत अपनी 12 कोशिशों में से सिर्फ एक पर ही अंक जुटा पाया। अब अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए भारत ग्रुप चरण के बाकी मैच में वापसी करने की कोशिश करेगा।

राउंड ऑफ 16 में पहुंचे सचिन सिवाच
भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग में राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। सचिन ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में कनाडा के केओमा अल अहमदिहे को खंडित फैसले में 4-1 के अंतर से हराया। केओमा 2022 राष्ट्रमंडल खेल के कांस्य पदक विजेता हैं, लेकिन सचिन ने उनके खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया।

सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार महिला लॉन बॉल टीम
रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह की भारतीय जोड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाते हुए महिला पेयर्स के सेक्शन बी में टोंगा को टाई-ब्रेकर में 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखा। टाई-ब्रेकर में भारतीय खिलाड़ियों ने चुनौती का डटकर सामना किया। रूपा ने टीम को आगे किया और पिंकी ने जीत पक्की की। रूपा और पिंकी दोनों 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला फोर टीम का हिस्सा थीं। महिला पेयर्स के सेक्शन बी में भारत और इंग्लैंड दोनों ने तीन-तीन मैच खेले हैं और तीनों जीते हैं। लेकिन इंग्लैंड आगे है क्योंकि उसने भारत के मुकाबले एक सेट ज्यादा जीता है।

पुरुष एकल में पुतुल सोनोवाल हारे
भारत के पुतुल सोनोवाल लॉन बॉल में पुरुष एकल सेक्शनल प्ले राउंड 3 मुकाबले में हार गए। सोनोवाल का सामना मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले से हुआ जिसमें उन्हें 0-2 से हार मिली। पुरुष एकल के सेक्शन डी के तीसरे राउंड में भारत के पुतुल सोनोवाल ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन मलयेशिया के इज्जत शमीर से 0-2 (4-8, 8-9) से हार गए। इस हार के बावजूद सोनोवाल सेक्शन डी की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। अब रविवार को उनका सामना माल्टा के शॉन जेम्स पार्निस से होगा।

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पांचवें स्थान पर भारत
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक सब डिविजन 3 पूरा हो गया है। प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता ने महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश की। टीम नतीजों में भारत 123.000 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। अब सब डिविजन 4 शुरू होगा जिसका बाद यह तय होगा कि कौन पदक जीतेगा। हालांकि, भारत के लिए पोडियम के दरवाजे बंद हैं।